अमित शाह ने 'नमो मर्चेंडाइज' की वैन को दिखाई हरी झंडी, लोकसभा चुनाव के लिए करेगी प्रचार-प्रसार
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय से 'नमो मर्चेंडाइज' की वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वैन के जरिए भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 का प्रचार करेगी।
Delhi: BJP President Amit Shah flags off 'NaMo Merchandise' vans from BJP Headquarters at Deendayal Upadhyaya Marg. pic.twitter.com/3OXoKCFpse
— ANI (@ANI) March 4, 2019विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक वैन में पार्टी प्रचार की अनोखी सामग्री लोगों में वितरित की जाएगी जिसमें नमो टी-शर्ट, कैप इत्यादि शामिल हैं।