फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit Shah arrives in Lajpat Nagar as a part of BJP door to door campaign awareness on CAA

दिल्ली की गलियों में घूमे अमित शाह, शुरू किया घर-घर जनसंपर्क अभियान

Sun, 05 Jan 2020 05:21 PM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 05 Jan 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah arrives in Lajpat Nagar as a part of BJP door to door campaign awareness on CAA
Amit Shah - फोटो : ANI
गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दिल्ली की गलियों में निकले और लोगों से बातचीत की। उन्होंने लाजपतनगर से घर-घर जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इस दौरान लोगों ने छत से उनका अभिवादन किया। शाह ने भी इसका जवाब दिया। इस दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी वाले पंफलेट भी बांटे गए।
विज्ञापन


सीएए को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ व भ्रम को बेनकाब करने की रणनीति के तहत अमित शाह ने लाजपतनगर पार्ट-2 में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। सबसे पहले वे सतीश सबरवाल के घर पहुंचे और उनके परिजनों को सीएए की जानकारी दी।
विज्ञापन


शाह ने सभी परिजनों से टोल फ्री नंबर 8866288662 डायल करके सीएए के समर्थन की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि केंद्र सरकार व भाजपा की विचारधारा से वोटरों को अवगत कराएं। इस दौरान तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएए जनसंपर्क अभियान के प्रमुख जयप्रकाश ने बताया कि सोमवार को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय नेता दिल्लीवालों को जानकारी देंगे।


केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर आरके पुरम तो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू त्रिनगर में जाएंगे। राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ मोती नगर, प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी बुराड़ी, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन वजीरपुर, राज्यसभा सदस्य विजय गोयल मॉडल टाउन, सांसद मीनाक्षी लेखी करोल बाग, रमेश बिधूड़ी बिजवासन, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा विकासपुरी, हंसराज हंस किराड़ी, गौतम गंभीर विश्वास नगर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता रोहिणी, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आरपी सिंह दिल्ली कैंट, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश उपाध्याय कस्तूरबा नगर, मिजोरम प्रभारी पवन शर्मा द्वारका, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल कृष्णा नगर, रविंद्र गुप्ता शकूरबस्ती, राजेश भाटिया पटेल नगर और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के चेयरमैन जयप्रकाश चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में सीएए जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे।
 


बता दें कि अमित शाह कई बार कह चुके हैं कि लोगों में सीएए को लेकर भ्रम पैदा किया जा रहा है। उनका कहना है कि लोगों को गलत जानकारी देकर उन्हें भड़काया जा रहा है। इसके चलते उन्होंने यह कम्पेन शुरू किया है। जिसके जरिए वह लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

वहीं इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान तालकटोरा स्टेडियम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद करते हुए दावा किया कि इस बार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। 

इस दौरान उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सीएम केजरीवाल ने जनता को झांसा दिया। यह बार-बार नहीं हो सकता। जनता हर बार किसी के झांसे में नहीं आ सकती। इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। अमित शाह ने मोहल्ला मीटिंग द्वारा लोगों तक पहुंचने का आह्वाहन करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के साथ मैं खुद जनता के साथ मोहल्ला मीटिंग करूंगा। 

उन्होंने कहा कि जनता ने नगर निगम चुनाव में भाजपा का चुनाव किया। इससे साफ हो गया कि दिल्ली की जनता किसे चाहती है। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 20 कॉलेज और 50 स्कूलों का वादा किया गया था, लेकिन वो स्कूल कॉलेज कहीं नहीं दिख रहे हैं। 

इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर सीएए को लेकर कांग्रेस और आप सरकार पर झूठ फैलाने और दंगा भड़काने का आरोप लगाया। इसके साथ ही एक बार फिर नागरिकता कानून का विरोध कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि इससे किसी की नागरिकता खतरे में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed