फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit Shah address rally in rohini Delhi

चुनावी मोड में भाजपा, आज अमित शाह तो 22 को पीएम मोदी करेंगे दिल्ली में रैली

Tue, 17 Dec 2019 03:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 Dec 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah address rally in rohini Delhi
अमित शाह - फोटो : Twitter

20 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव हर हाल में जीतने में जुटी है। प्रदेश नेतृत्व ही नहीं, केंद्रीय नेतृत्व भी चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ने के मूड में है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस हफ्ते दिल्ली में दो बड़ी रैलियां रखी गई हैं। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री तो रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली करके चुनावी बिगूल फूकेंगे।

विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा आम आदमी पार्टी को शिकस्त देने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी। केंद्र सरकार ने भी चुनाव के ठीक पहले अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का कानून बनाकर साफ कर दिया है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो वह केंद्र सरकार के साथ बेहतर तालमेल कर विकास करेगी। 
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिल्ली के चुनाव में कई केंद्रीय मंत्रियों को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। चुनाव प्रभारी का जिम्मा केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर के पास है तो सह प्रभारी केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी हैं। प्रदेश भाजपा के सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को रोहिणी की रैली में गृह मंत्री अमित शाह कार्यकर्ताओं को जीत का मूलमंत्र देंगे और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को आयोजित धन्यवाद रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव का माहौल बनाएंगे। भाजपा ने इस रैली में डेढ़ लाख लोगों की भीड़ जुटाने की बात भी कही है। इस रैली में अनधिकृत कॉलोनियों के कुछ लोगों को पक्की रजिस्ट्री देने की भी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed