फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amir's pk made huge income to entertainment department of noida

क्या आमिर की पीके का यह इफेक्ट सुना आपने?

Mon, 29 Dec 2014 08:26 AM IST
Updated Mon, 29 Dec 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
Amir's pk made huge income to entertainment department of noida

पिछले सप्ताह रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म पीके जहां कमाई के रिकॉर्ड बना रही है, वहीं फिल्म ने गौतमबुद्ध नगर के मनोरंजन कर विभाग के टारगेट को पहले तीन दिन में ही पूरा करा दिया है।

विज्ञापन


पीके से जिला मनोरंजन कर विभाग को 19 से 21 दिसंबर तक तीन दिन के भीतर सवा करोड़ रुपये का टैक्स मिला है, जो विभाग के लिए अब तक का रिकॉर्ड कलेक्शन है।

19 दिसंबर को रिलीज हुई आमिर की फिल्म पीके पहले नौ दिन में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने कमाई के मामले में धूम-3 की बराबरी कर ली है और क्रिश-3 को पहले नौ दिन के कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
विज्ञापन


दर्शकों का बढ़िया रेस्पोंस फिल्म को मिल रहा है। जिला मनोरंजन कर विभाग के अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि पीके ने विभाग को तीन दिन में सवा करोड़ रुपये का टैक्स दिलाया है। इसके साथ ही विभाग को एक ही फिल्म के तीन दिनों ने पूरे महीने के मनोरंजन कर का टारगेट पूरा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीके की एक्टिंग ने दिला दी प्रेमिका

Amir's pk made huge income to entertainment department of noida

आमिर खान की पीके में अभिनय करने के बाद युवक को उसकी प्रेमिका मिल गई। युवक के मुताबिक गरीबी की वजह से वह अपनी प्रेमिका से दूर हो गया था, लेकिन इस क्रिसमस वह अपनी प्रेमिका से मिलने जाएगा।

यही नहीं, युवक इस छोटी सी भूमिका के बाद उसे भीख मांगने की जरूरत नहीं रही, क्योंकि उसे उसके गांव में ही एक दुकान पर अच्छी सैलरी की नौकरी मिल गई है। यहां तक कि अब उसके पास अपना फेसबुक अकॉउंट भी है।

युवक ने बताया कि फिल्म में एक्टिंग की बात सामने आने के बाद जब वह गांव लौटा, तो उसका जोरदार स्वागत हुआ। लोगों ने उसे पीके हनी सिंह बुलाना शुरू कर दिया। उसके अनुसार, नौकरी, प्रेमिका, फेसबुक अकाउंट सबकुछ फिल्म की देन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed