{"_id":"3e45d672fdf377ca4b09f8bd1f375ad4","slug":"ambulance-hits-truck-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी एंबुलेंस, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में घुसी एंबुलेंस, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 12 Jul 2014 04:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार रात एक शव लेकर जा रही एंबुलेंस टप्पल के पास खडे़ ट्रक में पीछे से जा घुसी। इससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन
कासना पुलिस ने बताया कि मूलरूप से प्रतापगढ़ निवासी जगतपाल सिंह गुड़गांव स्थित वेदांता अस्पताल में भर्ती थे। बृहस्पतिवार शाम उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन उनके शव को लेकर अपने घर प्रतापगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर करीब 55 किलोमीटर पर टप्पल के पास पहुंची तो एंबुलेंस का संतुलन बिगड़ गया और एक खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इससे हरिपाल, जगत प्रताप, हरि और रवि चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को हाईवे कर्मियों ने कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हरिपाल और जगत प्रताप को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे और आईपीएस प्रशिक्षु युवराज की ओर से कासना कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।