फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amazon.in launches kindle tablet in book fair

रोजना 6 घंटे यूज पर भी महीने भर चलेगी बैटरी

Sun, 16 Feb 2014 11:15 AM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Feb 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
Amazon.in launches kindle tablet in book fair

पढ़ने का शौक रखते हैं तो फिर प्रगति मैदान में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में जाना न भूलें। यहां मोबाइल से भी हल्का और छोटा टेबलेट मिलेगा, जिसमें एक साथ 11 सौ किताबों को रख सकेंगे। इसकी सबसे बड़ी खासियत बैटरी बैकअप है, जो हर दिन लगातार 6 घंटे काम करने के बाद भी एक महीने तक चार्जिंग के झंझट से छुटकारा दिलाएगा।

विज्ञापन


एमेजन इंडिया के वाइस प्रेजीडेंट और कंट्री मैनेजर अमित अग्रवाल के मुताबिक, आज ई-बुक्स का जमाना है। भागमभाग भरी जिंदगी के चलते आधा समय तो मेट्रो और ट्रैफिक जाम में ही निकल जाता है। ऐसे में पढ़ने के शौकीनों को भारी-भरकम किताबों को उठाकर चलना मुश्किल होता है।
विज्ञापन


दूसरा पर्यावरण को नुकसान से बचाने के लिए कागज का प्रयोग कम से कम करने में ई-बुक्स सबसे बेहतर माध्यम है। किताब प्रेमियों को ध्यान में रखकर ही इस टेबलेट को इजात किया गया है। प्रगति मैदान के हॉल नंबर 12 ए में एमेजन डॉट इन के स्टोर में किनडल टेबलेट उपलब्ध है। कंपनी ने दो टेबलेट मेले में रखे हैं, जिसमें किनडल पेपर व्हाइट और किनडल मुख्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: प्रगति मैदान में वर्ल्ड बुक फेयर 23 तक

किनडल पेपर व्हाइट अपग्रेड वर्जन है, जिसका स्क्रीन साइज 15 सेंटीमीटर है। इस वर्जन में टेबलेट को वाई-फाई से जोड़ने पर ही किताबें डाउनलोड हो सकेंगी। हालांकि स्मार्ट फोन से जोड़ते हुए भी किताबों को डाउनलोड किया जा सकता है। स्मार्ट फोन से जोड़ने के लिए यूजर्स को सेटिंग ऑप्शन में जाकर टेदरिंग एंड पार्टेबल हॉटस्पॉट को ओपन करना होगा।


उसके बाद पोर्टेबल वाई-फाई हॉटस्पॉट को ग्रीन मोड में लाना होगा। मोबाइल इंटरनेट कनेक्शन के माध्यम से ई-बुक्स के विभिन्न प्रकाशकों की वेबसाइट में जाकर अपनी मनपसंद किताबों को डाउनलोड कर टेबलेट में सुरक्षित रखा जा सकता है और अपनी सुविधा से पढ़ा जा सकता है।

टेबलेट किताब प्रेमियों के साथ छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। भारी-भरकम नोट्स उठाकर चलने की बजाय उन्हें कॉपी करके भी टेबलेट में रखा जा सकता है। कंपनी अधिकारियों के मुताबिक, टेबलेट मार्केट की बजाय फिलहाल मेले में ही उपलब्ध है। हालांकि इसकी कीमत 10999 रुपये हैं, लेकिन यहां पर 9999 रुपये में मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed