फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amarnath Cloudburst Chief Minister met the families of victims announced Rs 10 lakh each

Amarnath Cloudburst: पीड़ित परिवारों से मिले मुख्यमंत्री, 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा

Tue, 12 Jul 2022 04:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 12 Jul 2022 04:10 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार शाम अमरनाथ गुफा के पास बादल फट गया। इस हादसे में दिल्ली के आंबेडकर नगर निवासी वीरमति और प्रकाशी की मौत हो गई है। इस बीच केजरीवाल ने उनके घर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

विज्ञापन
Amarnath Cloudburst Chief Minister met the families of victims announced Rs 10 lakh each
पीड़ित परिवार से मिले अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरनाथ यात्रा के दौरान पवित्र गुफा के पास बादल फटने से दिल्ली के आंबेडकर नगर निवासी वीरमति और प्रकाशी की मौत हो गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके घर जाकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार आर्थिक मदद के साथ उनके बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का भी इंतजाम करेगी। पीड़ित परिजनों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा पर जाने का उनका कोई प्लान नहीं था, लेकिन अचानक कार्यक्रम बनाया गया। निजी बस से दोनों 2 जुलाई को अमरनाथ यात्रा के लिए निकली थी। उनके साथ उनके परिवार से कोई सदस्य नहीं गया था। दो दिन पहले उन्हें जानकारी मिली कि अमरनाथ में बादल फट गया है और इस हादसे में वीरमति और प्रकाशी का निधन हो गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के घर आने से कम हुआ दुख
वीरमति की बेटी आशा ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मुख्यमंत्री उनके घर आकर दुख साझा करेंगे और आर्थिक मदद की घोषणा करेंगे। उन्हें सोमवार सुबह ही जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री उनसे मिलने के लिए आ रहे हैं। उनके घर आने से कुछ दुख कम हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे से कुछ समय पहले फोन पर की थी बात
दोनों मृतकों ने हादसे से कुछ पहले फोन पर अपने परिजनों से बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह सही सलामत अमरनाथ पहुंच गए हैं, लेकिन वहां तेज बारिश हो रही है और भीगते हुए दर्शन करने जा रहे हैं। उसके बाद दोनों के निधन की खबर आई।
 
जनता को मिलती रहेगी फ्री बिजली
मुख्यमंत्री ने आंबेडकर नगर में मीडिया से अनौपचारिक तौर पर बात करने के दौरान घोषणा की है कि दिल्ली सरकार की ओर से जनता को राहत देने का सिलसिला जारी रहेगा। खासतौर पर जिन लोगों को फ्री बिजली मिल रही है, उनको भविष्य में भी फ्री बिजली मिलती रहेगी। उन्होंने बताया कि 201 से 400 यूनिट तक की बिजली का चार्ज आधा है और उनमें कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed