{"_id":"57d57e3d4f1c1bbb61318b60","slug":"amar-ujala-super-talent-participants-disheveled-audible-magic","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के ‘सुपर टैलेंट’ में प्रतिभागियों ने बिखेरा आवाज का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के ‘सुपर टैलेंट’ में प्रतिभागियों ने बिखेरा आवाज का जादू
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 12 Sep 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला सुपर टैलेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिपी प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें एक मंच देने के लिए अमर उजाला सुपर टैलेंट प्रतियोगिता का रविवार को सेक्टर-62 स्थित आईएमएस कॉलेज में आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें प्रतिभागियों ने सिंगिंग व स्टैंडअप कॉमेडी की कला पेश की और जजों की खूब तारीफ बटोरी। प्रतियोगिता में पहुंचे दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के 150 प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी खुद को साबित करने के लिए बारी का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता को डायरेक्टर ऑफ बीएस म्यूजिक एकेडमी प्रोफेशनल आर्टिस्ट टी-सीरीज की डाक्टर बबीता (पीएचडी इन म्यूजिक), अनुराग दीक्षित म्यूजिकोलाजी-स्कूल ऑफ म्यूजिक एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स पियानिस्ट एंड ड्रामा एजुकेटर की डायरेक्टर मनीषा, स्पेशल लीड फैकल्टी सिंगिंग इन टी सीरीज स्टेज एकेडमी के प्रसून मुखर्जी, राइटर डायरेक्टर अभियोजना थियेटर ग्रुप की जयवंती शुक्ला, स्टेशन हेड सलाम नमस्ते कम्यूनिटी रेडियो आईएमएस नोएडा की बर्षा छबारिया, डायरेक्टर इन रॉक फोर्ड म्यूजिक एकेडमी के मिकी दीक्षित, द ग्रेट इंडिया लॉफ्टर के सिराज खान, राइटर डायरेक्टर एक्टर, एकेडिमिशियन श्रीराम सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स एंड पीपल्स थियेटर ग्रुप के नीलॉय रॉय और प्रभाकर इन वोकल तबला एंड कथक सेंटर मधुर संगीत कला केंद्र की नीलम आर्या ने जज किया।
विज्ञापन
जीतने वाले प्रतिभागियों के लिए अमर उजाला खास एल्बम निकालेगा। सिंगिंग के विजेता को इनामी राशि के रुप में 50 हजार रुपये मिलेंगे व तीन गाने एल्बम में शामिल होंगे।
प्रथम रनरअप को 25 हजार रुपये व दो गाने और द्वितीय रनरअप को 10 हजार रुपये व 1 गाना एल्बम में शामिल होगा। इसी तरह स्टैंड अप कॉमेडी के लिए विजेता को 50 हजार रुपये व एल्बम के लिए 3 क्लिप्स, प्रथम रनरअप को 25 हजार रुपये व 2 क्लिप्स और द्वितीय रनरअप को 10 हजार रुपये व 1 क्लिप शामिल होगी।