{"_id":"2f4a3486af9eb481dc2b14802069e7d4","slug":"amar-ujala-s-blood-donation-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला दे रहा है आपको एक 'खास मौका'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला दे रहा है आपको एक 'खास मौका'
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 13 Jun 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर शनिवार को सी-21, सेक्टर 59 स्थित अमर उजाला कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। रक्तदाताओं को रक्त की कई अहम जांचों की नि:शुल्क सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर सेक्टर-31 स्थित रोटरी ब्लड बैंक नोएडा की टीम मौजूद होगी। सुबह 11 बजे से रक्तदान शिविर शुरू होगा और शाम चार बजे तक चलेगा।
शिविर में अमर उजाला के स्टाफ के अलावा बाहरी लोग भी रक्तदान कर सकते हैं। शिविर में रक्तदाताओं को एचआईवी, एचसीवी, एचबीवी, मलेरिया, हीमोग्लोबिन, सिफ्लिस और प्लेटलेट जांच की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
रोटरी ब्लड बैंक नोएडा प्रत्येक रक्तदाता को एक डोनर कार्ड देगा, जो दो वर्ष तक वैध होगा। इस कार्ड पर रक्तदाता अथवा उनके परिवार के लोग आवश्यकता पड़ने पर रोटरी ब्लड बैंक नोएडा से रक्त ले सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि अन्य ब्लड बैंक का डोनर कार्ड सिर्फ एक वर्ष के लिए वैध होता है। रक्तदान शिविर के संबंध में किसी प्रकार की भी जानकारी के लिए आप अवनीश सिंह-9711985167 से संपर्क कर सकते हैं।