अमर उजाला मिनी मैराथन में दौड़ा गाजियाबाद, लक्ष्य कश्यप बने विजेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साफ-सुंदर गाजियाबाद बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार सुबह अमर उजाला की मिनी मैराथन-2018 में पूरा गाजियाबाद दौड़ा। सुबह सात बजे से राजनगर रामलीला मैदान से शुरू हुई मिनी मैराथन में 1067 से अधिक विभिन्न स्कूल-कालेजों के विद्यार्थी, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने भाग लिया।
मिनी मैराथन के बाद कविनगर रामलीला मैदान में हुए समापन समारोह में महानगर के 14 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। लक्ष्य कश्यप मिनी मैराथन के विजेता बने।वहीं एथलीट सचिन कुमार ने दूसरा और जतिन चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में एथलीट गौरी अधाना ने प्रथम, पूजा चौधरी ने द्वितीय और राधिका अधाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पांच किमी की मिनी मैराथन के लिए शुक्रवार सुबह पांच बजे से ही महानगर के कोने-कोने से विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। करीब 250 लोगों ने ऑन स्पॉट भी रजिस्ट्रेशन कराए।
रजिस्ट्रेशन के बाद सुबह सात बजे राज्यसभा सांसद डा. अनिल अग्रवाल और नगर आयुक्त सीपी सिंह ने मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाई। मिनी मैराथन राजनगर रामलीला मैदान से शुरू होकर राजनगर सेक्टर-2 चौराहा, आरडीसी, हापुड़ रोड कलक्ट्रेट के सामने, हापुड़ चुंगी होते हुए शास्त्रीनगर चौराहे से मुड़कर कविनगर थाने के सर्विस रोड, कविनगर सी-ब्लॉक मार्केट कट से होते हुए कविनगर रामलीला मैदान पर आकर समाप्त हुई।
मिनी मैराथन में युवाओं के साथ विभिन्न स्कूल-कालेजों के विद्यार्थियों, महिलाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों ने भी जोश के साथ भाग लिया। मिनी मैराथन के रूट पर धावकों का उत्साह देखते ही बना। मिनी मैराथन का मकसद लोगों को शहर को स्वच्छ बनाने के लिए उनकी सहभागिता के साथ जागरूक करने का था।