दिल्ली एनसीआर की 19 मार्च की खबरों का लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
7:29 PM: फरीदाबाद में डंपर ने तीन लड़कों को कुचला, तीनों की मौत। मंगलवार रात भी दो महिलाएं हुई दी डंपर की शिकार।
6:26 PM: नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से कांग्रेस दिग्विजय सिंह को मैदान में उतार सकती है।
4:54 PM: राहुल और मोदी पीएम नहीं बन पाएंगेः अरविंद केजरीवाल
4:44 PM: दिल्ली के रणजीत नगर में 14 साल की नाबालिग से रेप, पिता गिरफ्तार।
4:37 PM: नरेंद्र मोदी का आना देश के लिए खतराः अरविंद केजरीवाल
4:29 PM: लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 100 सीटें जीतेगीः अरविंद केजरीवाल
4:27 PM: एबीपी न्यूज से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ मीडियावाले भ्रष्ट हैं।
4:11 PM: आईपीएल-7 का पहला मैच 16 अप्रैल को अबु धाबी में मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।
3:08 PM: पूर्व कांग्रेसी नेता और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीजेपी में शामिल हुए। राजू ने हाल ही में कानपुर से सपा के उम्मीदवारी लौटा दी थी।
1:25 PM: वसंत विहार स्थित ताइवान दूतावास में बम की अफवाह से हडकंप।
1:22 PM: पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी में संदिग्ध हालत में घर से बुजुर्ग का शव बरामद।
1:20 PM: तृणमूल कांग्रेस ने दिल्ली के अपने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
11:45 AM: आय से अधिक संपति मामले में आरोपी ओमप्रकाश चौटाला और अभय चौटाला के मुकदमो की सुनवाई होगी।
11:43 AM: दिल्ली में बिजली कंपनियों का ऑडिट कराने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई।
11:42 AM: फरीदाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को लूटा, सोने की चेन और कैश लूटा। सेक्टर सात की घटना।
11:40 AM: फरीदाबाद में कांग्रेस को झटका, कांग्रेस नेता सुभाष बत्रा के नेतृत्व में जिला महासचिव तिलकराज शर्मा सहित आईजे कालिया इनेलो में शामिल।
11:32 AM: गाजियाबाद के यूपी गेट में दो कैश वैन से 1 करोड़ नकद पकड़े गए। कैश वैन के पास नहीं हैं पेपर।
9:15 AM: भारतीय जनता पार्टी चुनाव के दौरान अपने उम्मीदवारों को क्या करें-क्या न करें सिखाएगी। इसके लिए आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सभी उम्मीदवारों के लिए वर्कशॉप होगी।
9:00 AM: बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज।
8:00 AM: AAP नेता महेंद्र सिंह ने दिल्ली नॉर्थ वेस्ट सीट से अपना टिकट वापस करने के बाद अब राखी बिड़लान पर संगीन आरोप लगाए हैं।
7:00 AM: दिल्ली के उपराज्यपाल ने केजरीवाल को दिया एक और झटका। एलजी ने कहा कि केजरीवाल सरकार के बिजली बिल माफी के फैसले को कैबिनेट से मंजूरी नहीं मिली थी।
दिल्ली एनसीआर की 18 मार्च की खबरों का लाइव अपडेट