{"_id":"5d33b9523ce899eb4fd4602d0d6edb62","slug":"amar-ujala-news-flash-breaking-news-live-update-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर की 18 मार्च की खबरों का लाइव अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर की 18 मार्च की खबरों का लाइव अपडेट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Mar 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
विज्ञापन
8: 00 PM: कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। पूर्वी दिल्ली से संदीप दीक्षित, नई दिल्ली अजय माकन, चांदनी चौक से कपिल सिब्बल, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली को उम्मीदवार बनाया गया है।
5:35 PM: केजरीवाल को बनारस में 23 मार्च को रैली की इजाजत नहीं मिली। अब 25 मार्च को रैली करेंगे।
5:27 PM: राजा नाहर सिंह शहीद स्मारक को किसी ने क्षतिग्रस्त किया, वीर शहीद सम्मान समिति शिकायत की। प्रशासन से कोई कार्रवाई की।
4:48 PM: बिजली बिल में 50 फीसदी की छूट के लिए बजट में प्रावधान नहीं: दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट में कहा।
3:42 PM: AAP उम्मीदवार महेंद्र कुमार ने दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट से टिकट छोड़ा। राखी बिड़ला को मिला टिकट।
3:20 PM: साहिबाबाद के लाजपत नगर में सिलिंडर लीकेज से लगी आग, तीन लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती।
3:19 PM: फरीदाबाद के कांग्रेसी नेता और पूर्व डिप्टी मेयर जिले सिंह साथ ही जिला कांग्रेस ओबीसी सेल के चेयरमैन सतीश सागना बीजेपी में श्ाामिल।
2:46 PM: जंगली जानवरों का स्मगलर संसार चांद का जयपुर के अस्पताल में देहांत।
2:10 PM: दिल्ली के जनकपुरी में एक होटल से मिली महिला कॉन्स्टेबल की लाश, मंगेतर पर शक।
1:14 PM: नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत।
1:07 PM: दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में नहाने के दौरान 5 लोग डूबे। तीन के शव बरामद।
1:03 PM: दिल्ली के रणहोला इलाके में 14 साल की लड़की के साथ रेप, युवक गिरफ्तार।
1:00 PM: दिल्ली के नांगलोई इलाके में घरेलू कलह के बाद महिला ने लगाई फांसी।
12:55 PM: दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में नहाने के दौरान 5 लोग डूबे। तीन के शव बरामद।
12:20 AM: बीजेपी प्रत्याशी महेश शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर से भरा अपना नामांकन।
11:22 AM: पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह के विरोध में गाजियाबाद में बीजेपी के ही कार्यकर्ताओं ने कराया अपना मुंडन। बाहरी प्रत्याशी का विरोध।
10:59 AM: गायिका जसपिदर नरूला ने AAP छोड़ा, आज प्रेस कांफ्रेंस कर कारण बताएंगी।
10:44 AM: पूर्वी दिल्ली से आप के उम्मीदवार राजमोहन गांधी के रोड शो को पुलिस ने रोका।
10:36 AM: AAP की लोकसभा के लिए 7वीं लिस्ट जारी, परमाणु विरोधी कार्यकर्ता उदय कुमार को कन्याकुमारी से टिकट।
9:56 AM: कांग्रेस को फरीदाबाद में झटका, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने दिया इस्तीफा, बीएसपी में शामिल।
8:54 AM: फरीदाबाद ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत चार की मौत, तीन की शिनाख्त नहीं।
8:32 AM: फरीदाबाद कांग्रेस उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना का इस्तीफा, बीएसपी में शामिल।
8:13 AM: कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली में होगी, बैठक में उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी किए जाने की संभावना।
7:58 AM: बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली में होगी। बैठक में पंजाब, राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने की संभावना।
विज्ञापन
7:45 AM: आतंकी यासिन भटकल मामले में दिल्ली स्थित विशेष एनआईए कोर्ट में सुनवाई होगी।
7:14 AM: केजरीवाल सरकार द्वारा बिजली बिल न अदा करने वाले डिफाल्टरों की 50 प्रतिशत बकाया राशि माफ करने के संबंध में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन