फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amar ujala Media lifetime award programme in delhi

सामाजिक सुधारों को प्रेरित करता है मीडिया: प्रभु

Sat, 16 Sep 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
amar ujala Media lifetime award programme in delhi
अमर उजाला लाइफ टाइम अवार्ड कार्यक्रम में सुरेश प्रभु और मुख्तार अब्बास नकवी
मीडिया आम लोगों की जरूरतों, उनकी समस्याओं को जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाता है। इसके सहारे संसद में ऐसी नीतियां बनती हैं, जिससे लोगों को सहूलियत मिले। यह मीडिया ही है, जो लोगों को सामाजिक सुधारों के लिए भी प्रेरित करता है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने शनिवार को दिल्ली में होटल ताज पैलेस में मीडिया की अहमियत बताई। प्रभु स्कोडा प्रजेंट्स अमर उजाला एक्सीलेंस अवार्ड-2104 नामक आयोजन में बोल रहे थे। समारोह में चार नामचीन हस्तियों को लाइफ टाइम एक्सीलेंस अवार्ड के साथ अपने-अपने क्षेत्र की कुल 17 हस्तियों को पुरस्कृत किया गया। लाइफ टाइम अवार्ड पाने वाले लोगों में फिल्मकार सुभाष घई, कथक नृत्यांगना शोवना नारायण, पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट व चिकित्सक डॉ. राजीव अग्रवाल शामिल थे। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल व मानव संसाधन एवं जलसंसाधन राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह भी मौजूद रहे।      
विज्ञापन


स्कोडा प्रजेंट्स अमर उजाला एक्सीलेंस अवार्ड की तारीफ करते हुए सुरेश प्रभु ने कहा कि जनप्रतिनिधियों तक आम लोगों की आवाज पहुंचाने के लिए अलग-अलग देशों में अलग-अलग मंच हैं। भारत जैसे देशए  में इसका अहम माध्यम मीडिया है। दूसरी तरफ सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम भी मीडिया ही करता है। वैचारिक विमर्शों से मीडिया समाज को अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाता है। अमर उजाला ने अपनी इन दोनों ही जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। प्रकृति में तो अंधेरे-उजाले का चक्र चलता रहा है, लेकिन अमर उजाला की तरफ से फैलाया गया उजाला स्थायी है। इसका उजाला हमेशा बना रहेगा। प्रभु ने कहा कि अमर उजाला की तरह ही हमारा मंत्रालया देश के औद्योगीकरण में भी स्थायित्व व निरंतरता लाएगा।      
विज्ञापन


दूसरी तरफ मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अमर उजाला पत्रकारिता के क्षेत्र का हस्ताक्षर है। उनके मुताबिक, इलेक्ट्रानिक मीडिया का जिस तेजी से प्रसार हुआ है, प्रिंट मीडिया की अहमियत भी उसी तेजी से बढ़ी है। इस पैमाने पर अमर उजाला ने विकास के साथ विश्वास भी हासिल किया है। वहीं, अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अवॉर्ड कायक्रम में देश भर के हीरों को तराशकर लाया गया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस सोच को आगे बढ़ाने की ही मुहिम है, जिसमें वह समाज के अंदर जमीनी स्तर पर काम करने वाले हीरों को पहचान दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। सतपाल सिंह ने कहा कि करोडों साल पहले भारतीय धरा से आवाज निकली थी कि असत्य से सत्य की ओर, अंधकार से प्रकाश की ओर और मृत्यु से मोक्ष की ओर ले चलो। आज जो भी यह काम कर रहे हैं, वह आदर के योग्य है। अमर उजाला इस दिशा ्में मजबूती से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज यह बहुत जरूरी है कि समाज का भरोसा पत्रकारिता में बढ़े।      
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कार प्राप्त करने वाली हस्तियों की राय      
1. अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान ने मेरा लाइफ टाइम एक्सीलेंस पुरस्कार के लिए चयन किया, मैं इसे बड़ा सौभाग्यशाली मानता हूं। अमर उजाला हिमालय की आर्थिक, सामाजिक, पर्यावरणीय समस्याओं को उजागर रहा है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि वह ऐसे ही आगे कार्य करते रहे।
-चंडी प्रसाद भट्ट 
2. जीवन में काफी पुरस्कार मिले लेकिन अमर उजाला एक्सीलेंस पुरस्कार की महत्ता ही अलग है। पुरस्कार पाने वालों से मेरी प्रार्थना है कि वह सभी स्कूल खोले और वहां अपने अनुभवों को साझा करें। अमर उजाला को मेरी शुभकामनाएं। 
-सुभाष घई( फिल्म निर्देशक) 
3. नृत्य मेरी आत्मा, साधना है। अमर उजाला से लाइफ टाइम एक्सीलेंस पुरस्कार पाना अविस्मरणीय पल रहेगा। जीवन में इस तरह के पुरस्कार आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
 -शोवना नारायण  
4. अमर उजाला एक्सीलेंस पुरस्कार पाकर अच्छा अनुभव हो रहा है। मैंने कभी सोचा नहीं था कि नि:शुल्क पेसमेकर लगा पाएंगे। ऐसे कार्यक्रम से समाज जुड़ता है तभी आगे बढ़ा जा सकता है।
-डॉ. राजीव अग्रवाल 
5. हम जैसे युवा को इस तरह का पुरस्कार मिलना काफी उत्साहवर्धक है। इस पुरस्कार के लिए मेरा चयन करने के लिए आभार। मैं खुद भी आईआईएम प्रोफेशनल हूं। अब ज्यादा लोगों को अपनी संस्था से प्रशिक्षित करूंगा। 
-आशीष सिन्हा 
6. अमर उजाला से पुुरस्कार पाने के बाद जिम्मेदारी बढ़ गई है। पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी से विमुख नहीं हो सकते। हम सबका कर्तव्य है कि पर्यावरण स्वच्छ रखें। इसके लिए मिलकर ही कार्य करना होगा।
-पवन अग्रवाल 
7. अमर उजाला हमेशा से भारत के किसानों की आवाज उठाता आ रहा है। वीर तुम बढ़े चलों की पक्तियों को आगे बढ़ाते हुए कहना चाहूंगा कि अमर उजाला तुम बढ़े चलो हम तुम्हारे साथ हैं।
-अजय वीर जाखड़ 
8. इस पुरस्कार से हमें बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेगा, जिससे कि हमे अपने ब्रांड को स्थापित करने मेें मदद मिलेगी। अमर उजाला की लोगों में अच्छी साख है। इस पुरस्कार से हमें समाज में मान्यता भी मिलेगी।  
-समीर ढींगरा 
9. यह पुरस्कार एक बड़ा प्रयास है। इससे हमारे काम को पहचान मिलेगी। लोगों का हम पर विश्वास बढ़ेगा। उत्तर भारत का हमारा इकलौता ऐसा संस्थान है जहां चिकित्सा की पांचों विद्याओं से इलाज होता है। पुरस्कार मिलने के बाद पूरे देश में जानकारी जाएगी।
-डॉ. मो.असलम खान  
10. पुरस्कार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। अमर उजाला एक्सीलेंस अवार्ड से हमारा मनोबल बढ़ेगा और समाज के लिए ज्यादा उत्साह के साथ काम करेंगे।
-वरुण कुमार तिवारी 
11. पुरस्कार मिलने से जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। लोगों को हम से ज्यादा अपेक्षा होगी। हमें अपने काम को ज्यादा विश्वसनीयता के साथ करना होगा। यहां तक अकेले पहुंचना संभव नहीं था, इसके पीछे बहुत से लोगों का प्रयास है।
- देवेन्द्र कुमार अग्रवाल 
12. अमर उजाला एक्सीलेंस पुरस्कार एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। मेरठ से बाहर भी अब पहचान बढ़ जाएगी। लोगों का ब्रांड पर भरोसा बढ़ेगा। पुरस्कार से लोगों की अपेक्षाओं पर भी खरा उतरना होगा।
-अमित गुप्ता 
13. ऐसे कई पुरस्कार मिले हैैं लेकिन हर पुरस्कार एक नई ताकत देता है। अमर उजाला एक्सीलेंस पुरस्कार हमारे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। नई शक्ति व नई ऊर्जा मिलेगी। पहले से ज्यादा शक्ति के साथ काम कर पाएंगे।
-एस.के गर्ग 
14. अमर उजाला एक्सीलेंस पुरस्कार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। नैनीताल जैसे शहर से काम की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे इस काम को आगे बढ़ाया। पुरस्कार मिलने के बाद अब हमारे काम को ज्यादा पहचान मिलेगी।

-अभिषेक अग्रवाल 
15. यह पुरस्कार बहुत बेहतर अवार्ड है। हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई कि आगे हमारी गुणवत्ता उपभोक्ताओं की हर अपेक्षा पर खरी उतरे।
-अरुण कुमार गुप्ता 
16. पहाड़ पर पर्यटन की बहुत संभावनाएं है। अमर उजाला ने एक्सीलेंस अवार्ड के लिए हमारा चयन कर इसे साबित भी किया है। आगे अब हमें बहुत संजीदगी से अपने काम को आगे बढ़ाना है। पुरस्कार मिलने के बाद लोगों की अपेक्षाएं बहुत बढ़ गई हैं। 
-मंजुल गुप्ता 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed