{"_id":"5d9d13318ebc3e93c734c6eb","slug":"amar-ujala-dialogue-media-has-key-role-in-strengthening-india-china-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवादः भारत-चीन संबंध मजबूत करने में मीडिया का अहम रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवादः भारत-चीन संबंध मजबूत करने में मीडिया का अहम रोल
Wed, 09 Oct 2019 04:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 09 Oct 2019 04:22 AM IST
विज्ञापन
delegation of china
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और चीन से भारत यात्रा पर आए पत्रकारों के दल ने भारत और चीन के बीच सदभाव भरे संबंधों को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने पर लंबी मंत्रणा की।
विज्ञापन
अमर उजाला के नोएडा स्थित मुख्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में दोनों पक्षों ने सहमति जताई कि मीडिया के स्तर पर दोनों देशों के बीच मौजूद विवादास्पद मसलों का सही नजरिया पेश किया जा सकता है। इसकेलिए दोनों मीडिया अपने देश में एक दूसरे के सकारात्मक पहलूओं को उजागर करें।
विज्ञापन
चीनी दल के दक्षिण एशिया डिविजन के प्रमुख सुन जिंगली ने कहा कि भले दोनों देशों के बीच कई विवाद निबटाने हैं। यह संभव है कि दोनों देशों की मीडिया अपनी जिम्मेदारी समझते हुए एक सकारात्मक माहौल तैयार करें। ताकि दोनों सरकारों के बीच विश्वास बहाली का ठोस आधार तैयार हो सके। दोनों पक्ष सहमत थे कि ऐसा किया जा सकता है।
विज्ञापन
दल में दो ऐसे पत्रकार थे जिन्होंने अपना हिंदी नाम भी रख रखा है। हिंदी सेवा की निदेशक यांग यी फंग ने कहा कि उनका हिंदुस्तानी नाम बिंदिया है। यह नाम उन्हें हिंदी सिखाने वाले गुरु ने दिया। इसी तरह संपादकीय निदेशक यांग मिंग का हिंदुस्तानी नाम रमेश शर्मा है। चीनी मीडिया में पत्रकारों का बड़ा तबका है जो चीनी और अंग्रेजी के अलावा हिंदी जानता है।