फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amar ujala aprajita 100 million smiles if anyone annoy on social media tell police

अपराजिता : सोशल मीडिया पर कोई परेशान करे तो पुलिस को बताएं

Wed, 21 Aug 2019 04:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 21 Aug 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
amar ujala aprajita 100 million smiles if anyone annoy on social media tell police
अपराजिता के तहत महिलाओं को किया जागरूक - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत मंगलवार को ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन के 6 एवेन्यू में पुलिस सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बिसरख कोतवाली की उपनिरीक्षक अल्का चौधरी ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अगर कोई परेशान कर रहा है तो पुलिस को सूचना दें। महिलाएं हेल्पलाइन नंबर 1090 का प्रयोग करें। वहीं सोसायटी की महिलाओं ने भी अपनी शंकाओं को दूर किया।

विज्ञापन


एंटी रोमियो टीम की प्रभारी अल्का चौधरी ने कहा कि जब महिलाएं कमा सकती हैं, घर चला सकती है तो फिर अपनी रक्षा भी करना जानती हैं। घर से निकलते समय मोबाइल और चेन का विशेष ध्यान रखें। आसपास के माहौल को भांपकर चलें।
विज्ञापन


पुलिस अपराध को रोकने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन हर जगह पुलिस का होना संभव नहीं है। ऐसे में अगर लूट होती है तो बाइक और बदमाशों को पहचाने की कोशिश करें और 100 नंबर पर फोन करें। एंटी रोमियो टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर किसी कोई व्यक्ति परेशान करता है या घूरता रहता है तो उसे सूचना दें। एंटी रोमियो टीम उस पर कार्रवाई करेगी। अगर पड़ोस में कोई महिला पीड़ित है और वह पुलिस के पास नहीं जा सकती है तो उसकी भी शिकायत कर सकते हैं।

वहीं सोसायटी की महिलाओं ने कहा कि शाहबेरी की तरफ से गौड़ सिटी वन के अंदर काफी लोग आते हैं। सुरक्षा के लिहाज से उनको रोका जाए। केवल एक की गेट से प्रवेश होना चाहिए।

पासपोर्ट सत्यापन करने आने वाले पुलिसकर्मियों पर पैसे लेने का आरोप भी लगाया। पूछा कि सेल्फ डिफेंस में सामने वाले पर हमला कर सकती है या नहीं। महिलाओं को थाने पर जाकर शिकायत करने डर लगता है। चौधरी ने महिलाओं के सभी सवालों का जवाब दिया और सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया।

अपनी सुरक्षा को लेकर महिलाएं जागरूक हो रही हैं, लेकिन अभी भी काफी जरूरत है। अमर उजाला की अपराजिता मुहिम जागरूक करने में मददगार साबित होगी।- नीता प्रजापति

अमर उजाला की यह अच्छी मुहिम है। कार्यक्रम में अच्छी जानकारी मिली। उससे महिलाओं के सशक्तीकरण में मदद मिल रही है। जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।- सरोज शर्मा


पुलिस को ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। अपराध को रोकने के लिए पुलिस का डर ही काफी है। महिलाओं को भी अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए।- अनीता सिंह

पुलिस के साथ-साथ महिलाओं को भी सचेत रहना होगा, ताकि अपराध को भांप सके। अमर उजाला की यह मुहिम जागरूकता फैलाने में मदद कर रही है।- प्रभा श्रीवास्तव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed