फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala aparajita 100 million smiles campaign

2500 चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ा चुकी हैं चेतना,  किया महिलाओं और चालकों को जागरूक

Sat, 29 Jun 2019 06:16 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 29 Jun 2019 06:16 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala aparajita 100 million smiles campaign
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान - फोटो : Amar Ujala

अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शुक्रवार को सेक्टर-33 स्थित एआरटीओ कार्यालय में सामाजिक संगठन से जुड़ी चेतना ने महिलाओं और चालकों को जागरूक किया। वह रोज डीएल बनवाने वालों को प्रशिक्षण देती हैं।

विज्ञापन


पिछले दो महीने में चेतना 2500 चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ा चुकी हैं।  दिल्ली की संगठन से जुड़ी चेतना ने बताया कि वह सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कक्षाएं चलाती हैं। ऐसे चालक जो ट्रक और बस चलाते हैं। वह यात्रा के दौरान महिलाओं के प्रति किस तरह से सोचते हैं। अगर गलत सोच आती है तो उसे कैसे बदला जा सकता है।
विज्ञापन


चेतना बताती हैं कि प्रशिक्षण के दौरान  वह महिला का सम्मान करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने बताया कि चालक के मन में जब भी कोई गलत ख्याल आए तो वह सोच लें कि अगर महिला के स्थान पर उसकी मां या बहन होती तो क्या फिर भी वह यही सोचता। उनका कहना है कि महिलाएं सिर्फ काम करने के लिए नहीं बनी। जिस दिन हर व्यक्ति महिलाओं का सम्मान करना शुरू कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amar Ujala aparajita 100 million smiles campaign
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान - फोटो : Amar Ujala

उसी दिन महिलाओं के प्रति अपराधों में कमी आ जाएगी। कभी-कभी चालकों की संख्या कम हो जाती है तो वह डीएल बनवाने के लिए आने वाली महिलाओं को जागरूक करती हैं। ड्राइविंग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस बारे में बताती हैं। चूंकि महिलाएं घर की धुरी होती है।

उनके साथ कोई हादसा होता है तो पूरा घर तहस नहस हो जाता है। डीएल बनवाने आई कविता त्यागी ने भी जानकारी देने पर आभार व्यक्त किया। वहीं, अमर उजाला के अभियान की चेतना ने सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed