{"_id":"5f25654dfd4fca645a457199","slug":"amar-singh-death-news-when-member-of-parliament-use-to-say-to-mani-shankar-aiyar-sit-down-else-amar-singh-will-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब संसद में बीजेपी सदस्य कहते थे 'मणिशंकर बैठ जाओ, वर्ना अमर सिंह आ जायेगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब संसद में बीजेपी सदस्य कहते थे 'मणिशंकर बैठ जाओ, वर्ना अमर सिंह आ जायेगा'
Sat, 01 Aug 2020 06:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 01 Aug 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
अमर सिंह मणि शंकर अय्यर
- फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा सांसद और देश के बड़े नेताओं में शुमार रहे अमर सिंह आज हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने शनिवार को सिंगापुर में अंतिम सांस ली। अमर सिंह एक ऐसा नेता थे जो अपने बयानों को लेकर खासे चर्चा में रहते थे।
विज्ञापन
उनके कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर से कैसे रिश्ते थे इसके बारे में उन्होंने खुद एक बार बड़ा ही दिलचस्प किस्सा बताया था। उसी किस्से के बाद से ही भाजपा सांसद मणिशंकर अय्यर से संसद में चुटकियां भी लिया करते थे। जानिए उस किस्से के बारे में...
विज्ञापन
अमर सिंह ने कहा था कि इस देश में बहुत से ऐसे नेता हैं जो मणि पीड़ित हैं। इनमें उमा भारती, जयललिता भी रही हैं। उन्होंने बताया था कि वो खुद भी मणि पीड़ित हैं। एक पार्टी का जिक्र करते हुए अमर सिंह ने कहा था कि पूर्व पीएम आईके गुजराल के भाई सतीश गुजराल के घर पर एक भोज था जहां मणिशंकर अय्यर होश में नहीं थे, तब उनके साथ उनकी झड़प भी हुई थी।
विज्ञापन
अमर सिंह ने तंज मारते हुए कहा था कि उस झड़प ने पूरे देश में इतनी ज्यादा प्रसिद्धि पाई थी कि जब भी अय्यर संसद में किसी को बेइज्जत करने के लिए खड़े होते थे तो बीजेपी के सदस्य कहते थे कि 'मणि बैठ जा नहीं तो अमर सिंह आ जायेगा'।