फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amar singh death news when member of parliament use to say to mani shankar aiyar sit down else amar singh will come

जब संसद में बीजेपी सदस्य कहते थे 'मणिशंकर बैठ जाओ, वर्ना अमर सिंह आ जायेगा'

Sat, 01 Aug 2020 06:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 01 Aug 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
amar singh death news when member of parliament use to say to mani shankar aiyar sit down else amar singh will come
अमर सिंह मणि शंकर अय्यर - फोटो : अमर उजाला

राज्यसभा सांसद और देश के बड़े नेताओं में शुमार रहे अमर सिंह आज हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने शनिवार को सिंगापुर में अंतिम सांस ली। अमर सिंह एक ऐसा नेता थे जो अपने बयानों को लेकर खासे चर्चा में रहते थे।

विज्ञापन


उनके कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर से कैसे रिश्ते थे इसके बारे में उन्होंने खुद एक बार बड़ा ही दिलचस्प किस्सा बताया था। उसी किस्से के बाद से ही भाजपा सांसद मणिशंकर अय्यर से संसद में चुटकियां भी लिया करते थे। जानिए उस किस्से के बारे में...
विज्ञापन


अमर सिंह ने कहा था कि इस देश में बहुत से ऐसे नेता हैं जो मणि पीड़ित हैं। इनमें उमा भारती, जयललिता भी रही हैं। उन्होंने बताया था कि वो खुद भी मणि पीड़ित हैं। एक पार्टी का जिक्र करते हुए अमर सिंह ने कहा था कि पूर्व पीएम आईके गुजराल के भाई सतीश गुजराल के घर पर एक भोज था जहां मणिशंकर अय्यर होश में नहीं थे, तब उनके साथ उनकी झड़प भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर सिंह ने तंज मारते हुए कहा था कि उस झड़प ने पूरे देश में इतनी ज्यादा प्रसिद्धि पाई थी कि जब भी अय्यर संसद में किसी को बेइज्जत करने के लिए खड़े होते थे तो बीजेपी के सदस्य कहते थे कि 'मणि बैठ जा नहीं तो अमर सिंह आ जायेगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed