{"_id":"6327d1e0c43c541e8e70ea49","slug":"alzheimers-is-increasing-in-post-covid-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पोस्ट कोविड मरीजों में बढ़ रहा है अल्जाइमर, आज शुरू किया जाएगा जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पोस्ट कोविड मरीजों में बढ़ रहा है अल्जाइमर, आज शुरू किया जाएगा जागरूकता अभियान
Mon, 19 Sep 2022 07:54 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 19 Sep 2022 07:54 AM IST
सार
डॉक्टर ने बताया कि कोविड संक्रमण से उबर चुके लोगों में अल्जाइमर की समस्या देखने को मिल रही है। इनमें सामान्य लोगों के मुकाबले 50 से 80 फीसदी तक अधिक मामले दिख रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोस्ट कोविड मरीजों में अल्जाइमर की समस्या बढ़ रही है। ऐसे मरीजों की सुविधा के लिए दिल्ली नगर निगम आयुर्वेदिक पंचकर्मा अस्पताल ने विशेष अभियान की शुरूआत की है। अस्पताल में सोमवार से पांच दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें अल्जाइमर रोग से बचाव और उपचार से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर पी पाराशर ने कहा कि कोविड संक्रमण से उबर चुके लोगों में अल्जाइमर की समस्या देखने को मिल रही है। इनमें सामान्य लोगों के मुकाबले 50 से 80 फीसदी तक अधिक मामले दिख रहे हैं। कासे वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक शोध का हवाला देते हुए डॉ. पाराशर ने बताया कि शोधकर्ता 62 लाख व्यक्तियों पर किए गए अध्ययन के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे। यह अध्ययन जनरल ऑफ अल्जाइमर्स डिजीज में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
डॉ. पाराशर ने बताया कि पिछले वर्ष जुलाई में अस्पताल में स्थापित किए गए दिल्ली के पहले आयुष पोस्ट कोविड केयर सेंटर में आयुर्वेदिक दवाओं व पंचकर्मा थेरेपी के साथ-साथ योग, काउंसलिंग और मनोचिकित्सा के माध्यम से अल्जाइमर सहित विभिन्न शारीरिक और मानसिक रोगों का इलाज किया जा रहा है। भारत में 61 लाख मरीज हैं। पिछले दस वर्षों में अल्जाइमर के मरीजों का यह आंकड़ा दोगुना बढा है और 2050 तक इसके तीन गुना बढ़ जाने का अंदाजा लगाया गया है।
विज्ञापन
डॉक्टर से करना चाहिए संपर्क
डॉ. पाराशर ने कहा कि प्रौढ़ावस्था का व्यक्ति यदि कुछ समय पहले कही बातों, रोजमर्रा के कामों तथा नियत स्थान पर रखे जाने वाली चीजों के बारे में भूलने लगे, खाने-पीने की आदतों में बदलाव दिखाई दे, परिचित व्यक्ति और वस्तुओं के बारे में याददाश्त में कमी आने लगे तो शुरुआती अवस्था में ही इलाज के लिए चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।