फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alzheimers is increasing in post covid patients

Delhi: पोस्ट कोविड मरीजों में बढ़ रहा है अल्जाइमर, आज शुरू किया जाएगा जागरूकता अभियान

Mon, 19 Sep 2022 07:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 19 Sep 2022 07:54 AM IST
सार

डॉक्टर ने बताया कि कोविड संक्रमण से उबर चुके लोगों में अल्जाइमर की समस्या देखने को मिल रही है। इनमें सामान्य लोगों के मुकाबले 50 से 80 फीसदी तक अधिक मामले दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Alzheimers is increasing in post covid patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

पोस्ट कोविड मरीजों में अल्जाइमर की समस्या बढ़ रही है। ऐसे मरीजों की सुविधा के लिए दिल्ली नगर निगम आयुर्वेदिक पंचकर्मा अस्पताल ने विशेष अभियान की शुरूआत की है। अस्पताल में सोमवार से पांच दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें अल्जाइमर रोग से बचाव और उपचार से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर पी पाराशर ने कहा कि कोविड संक्रमण से उबर चुके लोगों में अल्जाइमर की समस्या देखने को मिल रही है। इनमें सामान्य लोगों के मुकाबले 50 से 80 फीसदी तक अधिक मामले दिख रहे हैं। कासे वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक शोध का हवाला देते हुए डॉ. पाराशर ने बताया कि शोधकर्ता 62 लाख व्यक्तियों पर किए गए अध्ययन के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे। यह अध्ययन जनरल ऑफ अल्जाइमर्स डिजीज में प्रकाशित हुआ है। 
विज्ञापन


डॉ. पाराशर ने बताया कि पिछले वर्ष जुलाई में अस्पताल में स्थापित किए गए दिल्ली के पहले आयुष पोस्ट कोविड केयर सेंटर में आयुर्वेदिक दवाओं व पंचकर्मा थेरेपी के साथ-साथ योग, काउंसलिंग और मनोचिकित्सा के माध्यम से अल्जाइमर सहित विभिन्न शारीरिक और मानसिक रोगों का इलाज किया जा रहा है। भारत में 61 लाख मरीज हैं। पिछले दस वर्षों में अल्जाइमर के मरीजों का यह आंकड़ा दोगुना बढा है और 2050 तक इसके तीन गुना बढ़ जाने का अंदाजा लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर से करना चाहिए संपर्क 
डॉ. पाराशर ने कहा कि प्रौढ़ावस्था का व्यक्ति यदि कुछ समय पहले कही बातों, रोजमर्रा के कामों तथा नियत स्थान पर रखे जाने वाली चीजों के बारे में भूलने लगे, खाने-पीने की आदतों में बदलाव दिखाई दे, परिचित व्यक्ति और वस्तुओं के बारे में याददाश्त में कमी आने लगे तो शुरुआती अवस्था में ही इलाज के लिए चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed