फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Along with Congressmen BJP leaderers also bets on relatives in polls

दिल्ली विधानसभा चुनावः कांग्रेसियों के साथ भाजपाइयों ने भी रिश्तेदारों पर लगाया दांव

Thu, 23 Jan 2020 04:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2020 04:55 AM IST
विज्ञापन
Along with Congressmen BJP leaderers also bets on relatives in polls
Kapil Mishra - फोटो : Twitter

दिल्ली चुनाव में वंशवाद भी भाजपा-कांग्रेस के सिर चढ़कर बोल रहा है। दोनों पार्टियों ने बड़ी संख्या में दिग्गज सियासतदानों के बेटे, बेटियों समेत रिश्तेदारों को पुश्तैनी सीटों से मैदान में उतारा है। इस तरह देखा जाए तो दोनों राजनीतिक पार्टियों ने जमकर भाई-भतीजावाद का कार्ड खेला है। 

विज्ञापन


भाजपा व कांग्रेस की सीटों पर नजर दौड़ाएं, तो दोनों पार्टियों में एक-एक दर्जन ऐसे उम्मीदवार मैदान में हैं, जो किसी न किसी नेता के रिश्तेदार हैं। कोई प्रदेशाध्यक्ष तो कोई पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व विधायक, पूर्व स्पीकर, पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक और पार्षद के रिश्तेदार हैं जिनपर पार्टी ने दांव लगाया है। 
विज्ञापन


भाजपा ने जहां सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के चाचा आजाद सिंह को मुंडका से प्रत्याशी बनाया है तो वहीं नांगलोई जाट से पूर्व विधायक की पत्नी सुमन लता शौकीन को उतारा है। इसी तरह पूर्व मेयर अणपूर्ण मिश्रा के बेटे कपिल मिश्रा भी टिकट लेने में कामयाब हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लीमारान से लता सोढी भी पूर्व विधायक की बहू हैं। पटेल नगर के प्रत्याशी प्रवेश रत्न भी भाजपा नेता के पुत्र हैं। तिलक नगर से ताल ठोक रहे राजीव बब्बर पूर्व विधायक ओपी बब्बर के बेटे हैं। तुगलकाबाद से विक्रम बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी के भतीजे हैं।

कांग्रेस ने भी रिश्तेदारों पर दांव लगाने में कमी नहीं छोड़ी है। प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष सुभाष चोपड़ा कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से बेटी शिवानी चोपड़ा को प्रत्याशी बनाने में कामयाब हुए हैं, तो चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष कीर्ति आजाद पत्नी पूनम आजाद को संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिलवाने में कामयाब हुए हैं। 


पूर्व मंत्री योगानंद शास्त्री की बेटी प्रियंका सिंह, पूर्व विधायक चौधरी प्रेम सिंह के बेटे यदुराज चौधरी, पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह के बेटे अरविंदर सिंह लवली, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह के बेटे मनदीप सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामबाबू शर्मा के बेटे विपिन शर्मा, पूर्व विधायक हसन अहमद के बेटे मिर्जा जावेद अली, मॉडल टाउन के पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह की बेटी अकांक्षा ओला, बाबरपुर से अनवीक्षा त्रिपाठी भी टिकट लेने में कामयाब हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed