फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Along with becoming a lawyer, students will also study mediation

Delhi NCR News: विद्यार्थी वकील बनने के साथ मध्यस्थता का भी पाठ पढ़ेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
आईपीयू बाहरी कंपनी की मदद से छात्रों को करेगा ट्रेंड
विज्ञापन


-पहली बार इस तरह का प्रोग्राम छात्रों के लिए कराया जा रहा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने छात्रों को कानून (लॉ) की पढ़ाई कराने के साथ-साथ मध्यस्थता का पाठ पढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके लिए पहली बार मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया जा रहा है, जो कि अब तक प्रोफेशनल के लिए होता है। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को शिक्षाविद्, वकील, निजी मध्यस्थता करने वाले, हाईकोर्ट से जुड़े लोग उन्हें वैकल्पिक विवाद समाधान को केंद्र में रखकर प्रशिक्षित करेंगे। यह कार्यक्रम छात्रों के कौशल विकास व उन्हें उद्यमी बनाने में भी मदद करेगा। इसके लिए बाहरी कंपनी एडीआर हॉक की मदद ली जा रही है।
आईपीयू के एडीआर सेल के फैकल्टी संयोजक डॉ जुबैर अहमद खान ने बताया कि यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज का एडीआर सेल एलएलबी (यूजी) छात्रों के लिए मध्यस्थता ट्रेनिंग प्रोग्राम कराने जा रहा है। 13 अप्रैल से पांच मई तक चलने वाले इस प्रोग्राम के लिए बाहरी कंपनी एडीआर हॉक का सहयोग लिया गया है। डॉ. जुबैर के अनुसार कानून की पढ़ाई के तहत मध्यस्थता भविष्य में एक महत्वपूर्ण क्षेत्र होगा।
विज्ञापन

40 विद्यार्थियों का किया जाएगा चयन

छात्र इस क्षेत्र में काम कर सके इसके लिए पहले से ही उन्हें एलएलबी की पढ़ाई के दौरान प्रशिक्षित कराया जाएगा। अब तक इस तरह के प्रोग्राम प्रोफेशनल के लिए होते हैं छात्र स्तर पर इस तरह का प्रोग्राम नहीं होता है। लेकिन विवि अपने स्तर पर इस तरह का प्रोग्राम आयोजित कर रहा है। अभी इसके लिए 40 छात्रों का चयन किया जाएगा। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के सफल रहने पर इसे अन्य एलएलबी के छात्रों के लिए आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उन्हें मध्यस्थता की प्रक्रिया, कोर्ट के बाहर समझौता, विवाद के समाधान में बातचीत, वैकल्पिक विवाद समाधान के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। आज के समय में इन सभी पहलुओं की जानकारी एक पेशेवर वकील के लिए काफी जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 छात्रों के कौशल विकास, व उद्यमिता पर फोकस करती है। यह प्रोग्राम में इन सब बातों का ध्यान रखा गया है। इस प्रोग्राम के सर्टिफिकेट की महत्ता के कारण छात्रों को इंटर्नशिप और लॉ फर्म में वकालत की प्रैक्टिस करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed