{"_id":"69e0ffdcfc1a7d2b600150a4","slug":"allu-arjun-approaches-delhi-high-court-for-protection-of-personal-rights-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-132627-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अल्लू अर्जुन ने व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अल्लू अर्जुन ने व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी अनुमति के बिना इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अपनी छवि, नाम, आवाज और वीडियो का दुरुपयोग रोकने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अदालत शुक्रवार को न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ के समक्ष इस मामले की सुनवाई करेगी। अल्लू अर्जुन ने अपनी याचिका में कहा कि बिना उनकी सहमति के व्यावसायिक लाभ के लिए उनके व्यक्तित्व अधिकारों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कोर्ट से अपने नाम, छवि, आवाज और किसी भी प्रकार की वीडियो सामग्री के अनधिकृत उपयोग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।