फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alleged toolkit case delhi police send notice to two congress leaders for interrogation who lodge compalint against jp nadda and sambit patra

टूलकिट मामला : दिल्ली पुलिस ने जांच में शामिल होने के लिए दो कांग्रेसी नेताओं को दिया नोटिस, 

Tue, 25 May 2021 12:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 25 May 2021 12:33 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया है कि मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए ही दोनों नेताओं को नोटिस देकर उनको पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Alleged toolkit case delhi police send notice to two congress leaders for interrogation who lodge compalint against jp nadda and sambit patra
दिल्ली पुलिस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोविड टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो कांग्रेसी नेताओं को नोटिस देकर पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है। पुलिस की ओर से सोशल मीडिया हेड रोहन गुप्ता और पार्टी प्रवक्ता एमवी राजीव गौड़ा को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन


हालांकि मंगलवार को पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया कि नोटिस आठ-नौ दिन पहले ही दिए गए थे। कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रहे टूलकिट विवाद में पिछले दिनों कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाकर पुलिस आयुक्त व तुगलक रोड थाने में भाजपा के कई नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की एक शिकायत दी गई थी। फिलहाल इस संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया है कि मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए ही दोनों नेताओं को नोटिस देकर उनको पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया है। दरअसल भाजपा ने आरोप लगाया था कि कोविड महामारी के दौरान कांग्रेस की ओर से एक टूलकिट तैयार की गई। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा नेताओं व सरकार को बदनाम करने का था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसको लेकर भाजपा की ओर से प्रेसवार्ता करने के अलावा सोशल मीडिया पर प्रचार भी किया गया। ट्विटर ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को मैनिपुलेटेड ट्वीट बताकर उसे हटा लिया। इसके बाद भाजपा की ओर से इस पर कड़ा ऐतराज जताया गया। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा फर्जी टूलकिट प्रचलित कर रही है।

इस संबंध में कांग्रेस की ओर से पुलिस से शिकायत की गई। छानबीन के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सोमवार को ट्विटर इंडिया के गुरुग्राम और दिल्ली के लाडो सराय स्थित दफ्तर नोटिस देने पहुंची। पुलिस ने नोटिस देकर ट्वीटर से पूछा है कि उनको कैसे पता चला कि संबित पात्रा के ट्वीट मैनिपुलेटेड हैं। यदि ट्विटर के पास ऐसी कोई जानकारी है तो वह दिल्ली पुलिस से सांझा करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed