फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   all set to relaunhing of jhumroo, first show on 14th july

केओडी में झुमरू की वापसी, 14 जुलाई को पहला शो

Wed, 12 Jul 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 12 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
 all set to relaunhing of jhumroo, first show on 14th july
JHUMROO

साइबर सिटी के लेजरवैली पार्क में स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स (केओडी) में 14 जुलाई शुक्रवार से झुमरू का आयोजन होगा। देश का पहला अनोखा लाइव इंटरटेनमेंट शो 2015 में बंद हो गया था। केओडी प्रबंधन ने कई बदलावों के साथ दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। 

विज्ञापन


झुमरू की रीलांचिंग का पहला शो किंगडम ऑफ ड्रीम्स के शोशा थियेटर में होगा। 2011 में शुरू हुए शो का बंद होने तक नौटंकी महल में आयोजन होता था। केओडी के प्रबंध निदेशक अनुमोद शर्मा ने बताया कि लोगों की मांग पर झुमरू को दोबारा शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शोशा थियेटर में लोगों को नया अनुभव मिलेगा। वे कलाकारों को पास से देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि नौटंकी महल काफी बड़ा था, ऐसे में दर्शक कलाकारों को काफी दूर से देखते थे और वे जुड़ाव महसूस नहीं कर पाते थे। उन्होंने कहा कि झुमरू शो की टिकटों की कीमत में करीब 40 फीसदी की कटौती की गई। शर्मा ने कहा कि इससे ज्यादा लोग इस लाइव शो का मजा ले पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य शो से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है, ताकि वे मनोरंजन के नए तरीके को जान सकें।
विज्ञापन

 
शो में दिखेंगे नए कलाकार 
झुमरू में दर्शकों को कई बदलाव नजर आएंगे। शो को रीलांच करने के साथ इसके कलाकारों में बदलाव किया गया है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को इसका आयोजन होगा। प्रबंधन ने किशोर कुमार के 17 गानों का एक्सक्लूसिवली कंप्लाइलेशन किया है। गौरतलब है कि गायक किशोर कुमार की याद में इस शो को शुरू किया गया था। विजक्राफ्ट इंटरनेशनल इंटरटेनमेंट के निदेशक विराफ सरकारी ने बताया कि झमुरू की लोकप्रियता और इसकी वापसी का पूरा श्रेय कलाकारों को जाता है, क्योंकि लोगों की मांग पर इसे दोबारा शुरू किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
-2011 में झुमरू की शुरुआत नौटंकी महल में हुई थी 
-04 साल के लगातार इसका लाइव आयोजन हुआ
- 1300 शो को चार साल की अवधि आयोजित हुए 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed