{"_id":"22a6747a3d32dbc5ffb1b32e171409cd","slug":"all-parties-target-to-just-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पहली वोट’ पर पार्टियों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पहली वोट’ पर पार्टियों की नजर
कुलदीप सिंह राघव/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 12 Mar 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार ईवीएम का बटन दबाकर देश की सियासत में अपनी भागेदारी निभाने वाले 18 साल की उम्र के युवाओं पर राजनीतिक पार्टियों की खास नजर है।
इस नए वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा जहां एक ओर कालेजों में कैंपस एंबेसडर बना रही है, वहीं आम आदमी पार्टी कालेज स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप करा रही है।
भाजपा युवा मोर्चा ने युवाओं को जोड़ने के अभियान को धार देने के लिए बैठक की। भाजयुमो के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी रोबिन तोमर ने बताया कि गाजियाबाद के लगभग सभी कालेजों में कैंपस एंबेसडर बना लिए गए हैं।
क्षेत्रीय कार्यालय में हुई बैठक में कालेजों में प्रचार की रणनीति बनाई गई। अब अभियान को धार दी जाएगी। उधर, आम आदमी पार्टी ने कालेज के छात्रों के लिए ‘आप के साथ इंटर्नशिप’ प्रोग्राम शुरू किया है।
‘आप’ एक सप्ताह, दो सप्ताह और छह सप्ताह के इंटर्नशिप प्रोग्राम में बीबीए, बीसीए, बीटेक, पॉलिटिकल साइंस, सोशल साइंस, एमबीए, फाइन आर्ट, जर्नलिज्म आदि के छात्रों को राजनीति सिखाने के साथ-साथ ग्राउंड की समस्याओं से अवगत कराएगी।
विज्ञापन
आप के सदस्य अमर दीप तिवारी ने बताया कि इंटर्नशिप के लिए ‘आप’ की वेबसाइट पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
सपा- बसपा भी पीछे नहीं
सपा ने भी युवाओं को जोड़ने के लिए आनलाइन तरीका जारी किया है। युवा अपना संदेश सीधे सपा मुखिया और अखिलेश यादव तक भेज सके हैं।
लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एलसीडी वीडियो बुक लांच की है। इस वीडियो बुक में युवा अपना संदेश अखिलेश यादव तक भेज सकते हैं। इसके साथ ही www.facebook.com/Samajwadipaty पर भी युवाओं को जुड़ने का मौका दिया जा रहा है।
उधर, बसपा ने भी इस बार युवा विंग बनाई है। फेसबुक पर facebook.com/BSP-Youth नाम से पेज बनाया है। इस पेज पर मायावती सरकारी की योजनाओं की झलक दिखाकर युवाओं को जोड़ा जा रहा है।