फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   all indian party chief sudesh agrawal attacks on hooda and kejriwal

'केजरीवाल जैसे लोग कभी शासक नहीं बन सकते'

Tue, 29 Jul 2014 07:40 PM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
all indian party chief sudesh agrawal attacks on hooda and kejriwal

एक समय था जब फरीदाबाद औद्योगिक नगरी की पहचान पूरे एशिया महाद्वीप में होती थी।

विज्ञापन


यह हरियाणा की पहली औद्योगिक नगरी हुआ करती थी लेकिन राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आज इसका अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।

यह बातें समस्त भारतीय पार्टी के अध्यक्ष सुदेश अग्रवाल ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार की गलत नीतियों के कारण पिछले 10 वर्षों में यहां एक भी बड़ा उद्योग नहीं लगा।

'आंदोलनकारी शासक नहीं बन सकता'

all indian party chief sudesh agrawal attacks on hooda and kejriwal

इस प्रदेश का माहौल ही ऐसा बन चुका है कि कोई उद्योगपति एवं निवेशक यहां कारोबार करना ही नहीं चाहता।

उन्होंने कहा कि पार्टी अपने मंत्रिमंडल की घोषणा करके विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक फिक्सिंग का खेल चल रहा है।

अग्रवाल ने कहा कि सफल आंदोलनकारी कभी सफल शासक नहीं बन सकते। अरविंद केजरीवाल इसके जीते-जागते उदाहरण हैं। प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी महासचिव विजयपाल मघान, गौतम गोस्वामी, जयकिशन गर्ग, संजय दत्ता, रतन सिंह, मोहिंदर शर्मा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed