{"_id":"5a0875c84f1c1b6a678bb19b","slug":"all-government-and-private-schools-closed-in-gurugram-due-to-continuing-smog-situation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मॉग: आज भी बंद रहेंगे गुरुग्राम में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मॉग: आज भी बंद रहेंगे गुरुग्राम में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
स्मोग
- फोटो : File Photo
स्मॉग का कहर अभी भी जारी है। गुरुग्राम में इसका काफी असर दिख रहा है। हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। तमाम कोशिशों के बाद भी प्रदूषण कम नहीं हो रहा है।
प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रशासन की तरफ से की जा रही कोशिशें असफल साबित हो रही हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी प्रदूषण का स्तर उम्मीद के मुताबिक कम नहीं हो पा रहा है। स्मॅाग के चलते रविवार का दिन भी लोगों के लिए फीका रहा। इसके कारण लोगों को छुट्टी का दिन भी घर में बैठकर ही बिताना पड़ा।
विज्ञापन
पढ़ें:- Smog की वजह से दिल्ली आने वाली 34 ट्रेनें लेट, 21 का समय बदला, आठ रद्द
प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने के लिए एनजीटी ने भारी वाहनों के दिल्ली एनसीआर में प्रवेश पर 14 नवंबर तक रोक लगा दी है। इसी के साथ शहर में चल रहे निर्माण कार्य और प्रदूषण फैलाने वाली 57 इकाइयों को भी बंद करवाया गया है।
बावजूद इसके एनजीटी और जिला प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शहर में अब भी जगह-जगह निर्माण कार्य जारी हैं और रात के समय पुलिस की मुस्तैदी न होने से भारी वाहन साइबर सिटी में प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Haryana: All government and private schools in #Gurugram to remain closed tomorrow due to continuing #smog situation
— ANI (@ANI) November 12, 2017विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रशासन की तरफ से की जा रही कोशिशें असफल साबित हो रही हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी प्रदूषण का स्तर उम्मीद के मुताबिक कम नहीं हो पा रहा है। स्मॅाग के चलते रविवार का दिन भी लोगों के लिए फीका रहा। इसके कारण लोगों को छुट्टी का दिन भी घर में बैठकर ही बिताना पड़ा।
विज्ञापन
पढ़ें:- Smog की वजह से दिल्ली आने वाली 34 ट्रेनें लेट, 21 का समय बदला, आठ रद्द
प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने के लिए एनजीटी ने भारी वाहनों के दिल्ली एनसीआर में प्रवेश पर 14 नवंबर तक रोक लगा दी है। इसी के साथ शहर में चल रहे निर्माण कार्य और प्रदूषण फैलाने वाली 57 इकाइयों को भी बंद करवाया गया है।
बावजूद इसके एनजीटी और जिला प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शहर में अब भी जगह-जगह निर्माण कार्य जारी हैं और रात के समय पुलिस की मुस्तैदी न होने से भारी वाहन साइबर सिटी में प्रवेश कर रहे हैं।
Trending Videos
ऑड-ईवन हुआ लागू
- फोटो : pti
स्मॉग के चलते अब भी लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। शहर में शनिवार को पीएम 2.5 का स्तर औसतन 306 माइक्रोन प्रति क्यूबिक मीटर था। वहीं, रविवार को छुट्टी होने के बावजूद भी शहर में पीएम 2.5 का स्तर बढ़कर 354 माइक्रोन प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया।
प्रदूषण के नियंत्रण के लिए नगर निगम द्वारा शहर भर में पानी का छिड़काव करने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण केवल कुछ इलाकों में ही यह छिड़काव किया जा रहा है।
पढ़ें:- बनारस में कानपुर और लखनऊ से ज्यादा प्रदूषण
मिट्टी पर पानी डालने की बजाय कर्मचारी सड़क पर पानी व्यर्थ बहा रहे हैं। ऐसे में सड़क किनारे पड़ी मिट्टी आने-जाने वाले वाहनों के साथ उड़कर प्रदूषण का स्तर बढ़ा रही है।
प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 56 इकाईयों को नोटिस भेजा है। इस नोटिस में उन्हें 14 नवंबर तक इन इकाइयों को बंद रखने को कहा गया है।