{"_id":"5c3144f7bdec2256e90e1671","slug":"all-copies-of-the-accidental-prime-minister-sold-in-just-a-few-hours-in-book-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पुस्तक मेला: कुछ ही घंटों में बिकी ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की सभी प्रतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पुस्तक मेला: कुछ ही घंटों में बिकी ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की सभी प्रतियां
Sun, 06 Jan 2019 05:29 AM IST
Vikas Kumar
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 06 Jan 2019 05:29 AM IST
विज्ञापन
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड में हैं। फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन फिल्म की चर्चाएं चारों ओर फैली हुई है। विश्व पुस्तक मेले में भी द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का क्रेज दिखाई दिया। नतीजतन पुस्तक मेले में लाई गई इस कहानी की सभी पुस्तकों की प्रतियां कुछ ही घंटों में बिक गईं। फिर भी पाठकों में इसकी मांग बनी रही।
विज्ञापन
विश्व पुस्तक मेले में पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया पब्लिकेशन ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पुस्तक को लेकर पहुंचा है। पुस्तक संजय बारू ने लिखी है। वर्ष 2014 में प्रकाशित यह पुस्तक पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह की जीवनी पर आधारित है, जिसमें गांधी परिवार का भी जिक्र है। पुस्तक को लेकर ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ नाम से हाल ही में बॉलीवुड में फिल्म बनी है, जिसमें अनुपम खेर मनमोहन सिंह की भूमिका अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
फिल्म को लेकर राजनीतिक बाजार भी गर्म है। लिहाजा लोगों में भी इस फिल्म को लेकर जिज्ञासा बनी हुई है। 11 जनवरी को यह फिल्म रिलीज होने जा रही है। लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के बनने से पहले इस पुस्तक के बारे में बहुत कम लोग जानते थे, लेकिन प्रगति मैदान में आयोजित पुस्तक मेले में जब लोगों ने इस पुस्तक को देखा तो वे इसे खरीदने से खुद को रोक नहीं पाए।
विज्ञापन
दिल्ली के पाठक रक्षित मल्होत्रा ने बताया कि उन्हें ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं था कि जिस पुस्तक पर यह फिल्म आधारित है, वह उन्हें पुस्तक मेले में मिलने वाली है। मेले में इस पुस्तक को देखते ही खरीद लिया। उन्हें इस फिल्म की कहानी के बारे में इस पुस्तक से ज्यादा बेहतर कोई नहीं बता सकता।
वहीं, पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया पब्लिकेशन ने बताया कि पहले दिन इस पुस्तक की 100 प्रतियां बिक्री के लिए रखीं और कुछ ही देर में सभी प्रतियां बिक गई। इसके बाद भी पाठक इसकी डिमांड करते रहे।