अखाड़ा किसी का, पहलवानी कोई और कर गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखाड़ा किसी का और पहलवानी कोई और कर गया। ये बात 900 मीटर के क्षेत्र गुड़गांव में अधिक वोट पाने का दावा कर रहे प्रत्याशियों पर सटीक बैठ रही है।
कई प्रत्याशी अपनी जीत के लिए यहां के वोट बैंक को अपना हथियार मान रहे थे, लेकिन पहले ही चरण के रुझाने आने पर उनका भरोसा धरा रह गया। भाजपा के उम्मीदवार की दावेदारी पहले ही चरण में बढ़ गई।
गौरतबल है कि आयुध डिपो के क्षेत्र में 4 सेक्टर व 23 छोटी बड़ी कॉलोनी है। यहां पर गुड़गांव विधानसभा के 45 हजार वोट हैं। ये किसी भी उम्मीदवार की हार जीत का कारण बन सकते थे। ऐसे में विधानसभा चुनाव लड़ने वालों ने यहां पर अपना चुनावी कार्यालय खोलकर पूरी ताकत झोंक दी।
जिन वोटों पर किया दावा उन्हीं ने साथ छोड़ा
बता दें कि खेल मंत्री सुखबीर कटारिया को इन्हीं वोटों ने विधानसभा तक पहुंचाया था। उधर इसी वोट के बलबूते गजे सिंह कबलाना विधानसभा पहुंचने का सपना देख रहे थे।
इनेलो उम्मीदवार गोपीचंद गहलोत और निर्दलीय उम्मीदवार आरएस राठी ने भी दावा किया था। मतगणना के दौरान पहले दूसरे चरण में शीतला कॉलोनी व अशोक विहार व अन्य क्षेत्र की ईवीएम खुली। इसमें भाजपा उम्मीदवार को लगातार लीड मिलती रही।
वहीं, दूसरे नंबर पर कभी गजे सिंह कबलाना दिखे तो कभी सुखबीर कटारिया रहे। सुखबीर कटारिया को कुल 15745 वोट मिले हैं। गजे सिंह कबलाना को 15079 वोट मिले हैं।