Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All 37 CUET subjects will be given equal weightage at DU

Delhi NCR News: अब डीयू में 12वी के विषय से होगा यूजी में दाखिला, बदले नियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
कई विषय में नहीं लिए जाएंगे एप्टीट्यूड टेस्ट, सीयूईटी के सभी 37 विषयों को समान महत्व
विज्ञापन

-पीजी की सीटें 10 फीसदी बढ़ाने को भी मिली मंजूरी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के स्नातक (यूजी) दाखिले में सीयूईटी (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) के सभी 37 विषयों को बराबर महत्व मिलेगा। साथ ही, विद्यार्थियों को 12 वीं कक्षा में पढ़े और पास किए गए विषयों में ही सीयूईटी देना होगा। वहीं, कई पाठ्यक्रमों में अब जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (जीएटी) के अंक नहीं लिए जाएंगे। हालांकि बीकॉम, बीएमएस, बीबीए-एफआईए, बीबीई और बीएफए जैसे कुछ पाठ्यक्रमों में जीएटी को एक विषय के रूप में शामिल करने का विकल्प मिलेगा। स्नातक दाखिले से जुड़े इन प्रस्तावों को डीयू की अकादमिक काउंसिल ने अपनी स्वीकृति दे दी है। कार्यकारी परिषद की बैठक से भी पास होने के बाद इन्हें अगले साल होने वाले दाखिले से लागू कर दिया जाएगा।
डीयू में सीयूईटी के सभी 37 विषयों को एक समान महत्व मिलेगा। अभी तक सीयूईटी के विषयों को तीन श्रेणियों में बांटा गया था, जिसमें 14 भाषाएं, 22 डोमेन स्पेसिफिक विषय और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल थे। वहीं, अलग-अलग पाठ्यक्रमों में सीयूईटी के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। अकादमिक काउंसिल सदस्य डॉ रामकिशोर यादव ने बताया कि स्थायी समिति की यूजी-पीजी दाखिले से जुड़ी सिफारिशों को बैठक में मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन


पीजी की सीटें दस फीसदी तक बढ़ेंगी
अकादमिक परिषद ने दो वर्षीय स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की सीटों में दस फीसदी तक बढ़ोतरी करने को भी मंजूरी प्रदान की है। इसके तहत कुल सीटों में से 25 फीसदी सीटें एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों के लिए तथा बाकी 75 फीसदी सीटें दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों के लिए होंगी। सीटों पर आरक्षण भारत सरकार की तय नीतियों के अनुसार लागू होगा। दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों में सीटों का बंटवारा पहले की तरह ही रहेगा। इसके तहत 50 फीसदी सीटें विभागों में और 50 फीसदी सीटें कॉलेजों में आवंटित की जाएंगी। यह व्यवस्था जहां लागू होगी, वहां प्रभावी रहेगी। जबकि एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम की सीटें केवल विभागों में ही आवंटित की जाएंगी। कॉलेजों में इन पाठ्यक्रमों की सीटें नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed