फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alka Lamba to appear before SIT says I am not afraid, I will not apologize like aam aadmi party

अलका लांबा होंगी एसआईटी के सामने पेश: कांग्रेस नेत्री ने कहा- 'मैं डरने वाली नहीं हूं, आप की तरह नहीं मांगूंगी माफी'

Thu, 21 Apr 2022 10:07 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Apr 2022 10:07 AM IST
सार

पंजाब पुलिस के समन पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने कहा कि कानूनी नोटिस के मुताबिक 26 अप्रैल मंगलवार सुबह 9 बजे एसआईटी के सामने पेश होने के लिए रूपनगर पंजाब जाऊंगी। उन्होंने यह भी कहा कि 'मैं डरने वाली नहीं हूं।'

विज्ञापन
Alka Lamba to appear before SIT says I am not afraid, I will not apologize like aam aadmi party
फाइल फोटो

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देने के मामले में पंजाब पुलिस कवि कुमार विश्वास के बाद आप की पूर्व विधायक व कांग्रेस नेत्री अलका लांबा के घर पहुंची। पंजाब पुलिस की रोपड़ पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए 26 अप्रैल को तलब किया है।  
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस की टीम ने अलका के घर पहुंची और उन्हें समन तामील कराया। इसके तहत लांबा को 26 अप्रैल या उससे पहले थाना सदर रोपड़ में सुबह 10 बजे एसआईटी के समक्ष पेश होने को कहा गया है। वहीं, समन पर प्रतिक्रिया देते हुए अलका लांबा ने कहा कि वह पंजाब जरूर जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि 'मैं डरने वाली नहीं हूं।'
विज्ञापन


कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पंजाब पुलिस द्वारा दिए गए कानूनी नोटिस के मुताबिक 26 अप्रैल मंगलवार सुबह 9 बजे एसआईटी के सामने पेश होने के लिए रूपनगर पंजाब जाऊंगी। जो कहा उस पर सदा अडिग रहूंगी, डरने वालों में से नहीं हूं। ना ही आप की तरह नशा माफियाओं से लिखित में माफी मांगकर डरकर घर बैठ जाने वालों में से हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कांग्रेस नेता अलका लांबा को भी समन
आपको बता दें कि अलका लांबा पर आरोप है कि उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 20 फरवरी को आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गलत बयानबाजी की थी। इस पर रोपड़ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। 
 

वहीं, रोपड़ पुलिस ने सदर थाने में हाल ही में एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर कुमार विश्वास के खिलाफ दुष्प्रचार करने, भावनाओं को ठेस पहुंचाने, झूठ फैलाकर बदनाम करने और साजिश रचने संबंधी विभिन्न धाराओं- 153, 153ए, 323, 341, 505, 505(2), 506 और 120 बी के तहत केस दर्ज किया था। इसी सिलसिले में बुधवार सुबह रोपड़ पुलिस की टीम इंस्पेक्टर सुमित मोर के नेतृत्व में कुमार विश्वास से घर पहुंची और उन्हें नोटिस रिसीव कराया।

यह है मामला
पंजाब विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिनों में कुमार विश्वास ने 16 फरवरी को मीडिया में एक वीडियो इंटरव्यू में यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री या खालिस्तान के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। विश्वास का कहना था कि केजरीवाल ने एक दिन उन्हें कहा था कि आप चिंता मत करें मैं एक दिन स्वतंत्र सूबे का मुख्यमंत्री बनूंगा। 

जब मैंने केजरीवाल को स्वतंत्र सूबे वाली बात कर अलगाववाद का हवाला दिया तो केजरीवाल ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो मैं स्वतंत्र देश का प्रधानमंत्री बनूंगा। इसके जवाब में 18 फरवरी को केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि कुमार विश्वास तो हास्य कवि है, कुछ भी कह देता है। उन्होंने आगे कहा कि कवि का शुक्रिया, जिसने आतंकी को पकड़ लिया। मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी हूं। 

मैं अस्पताल बनवाता हूं, बिजली फ्री करता हूं, लोगों की सेवा करता हूं। इसके बाद प्रदेश की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप की बाढ़ सी आ गई थी। राहुल गांधी ने सरहिंद अनाज मंडी में एक रैली के दौरान कहा कि पिछले चुनाव में केजरीवाल एक आतंकी के घर रुके थे। इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी के प्रतिबंधित सिख फार जस्टिस (एसएफजे) से संबंध और चुनाव में सहयोग लेने के आरोपों की जांच कराने की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed