फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alka Lamba resignation from primary membership of Aam Aadmi Party

आप विधायक अलका लांबा का पार्टी छोड़ने का एलान, प्रवक्ता का ट्वीट- 'इस्तीफा ट्वीटर पर भी स्वीकार'

Sun, 04 Aug 2019 04:14 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 04 Aug 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
Alka Lamba resignation from primary membership of Aam Aadmi Party
अलका लांबा - फोटो : एएनआई
चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता इस्तीफा देने का एलान किया है। अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता से रायशुमारी के बाद उन्होंने फैसला लिया है कि वह पार्टी छोड़ रही हैं और जल्द ही पत्र लिखकर पार्टी को सूचित करेंगी। 
विज्ञापन


लांबा ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अगला विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ेंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज को उन्होंने खुली चुनौती दी और कहा कि वह उन्हें पार्टी से निकाल कर दिखाएं। रविवार दोपहर कश्मीरी गेट के तिकोना पार्क में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में लांबा ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के बाद पार्टी छोड़ने का एलान किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं बचा है। लांबा के इस बयान पर आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा कि वह पहले भी दर्जनों बार पार्टी छोड़ने की घोषणाएं कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाटक करती हैं। सौरभ ने कहा कि वह पार्टी छोड़ना चाहती हैं तो पार्टी नेतृत्व को इस्तीफा भेजें। उनका इस्तीफा ट्विटर पर भी स्वीकार कर लिया जाएगा। उधर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि लांबा कांग्रेस पार्टी का रुख कर सकती हैं। 

तर्क दिया जा रहा है कि वह दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की याद में आयोजित प्रार्थना सभा में भी शरीक होने पहुंची थी। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद लांबा और पार्टी के बीच तल्खी तब और बढ़ गई थी। 

उन्हें पार्टी विधायकों के वाट्सएप ग्रुप से भी निकाल दिया गया था। इसके बाद एक भावुक ट्वीट में लांबा ने कहा था कि 2013 में आम आदमी पार्टी के साथ शुरू हुआ सफर 2020 में समाप्त हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed