फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   alimony Court s decision Said Virat Kohli is brand ambassador of company it is not possible for director to have no income

गुजारा भत्ता पर अदालत का फैसला: कहा- कंपनी के ब्रांड एंबेसडर विराट कोहली हैं, निदेशक की कोई आय न हो ये संभव नहीं

Mon, 10 Jan 2022 06:48 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 10 Jan 2022 06:48 PM IST
सार

अदालत ने कहा कि पति अपनी आय पिछा रहा है। यह विश्वास नहीं किया जा सकता है कि एक व्यक्ति जो शादी करके परिवार का समर्थन करने में सक्षम है। अचानक उसकी आय के सभी स्रोत खत्म हो गए।

विज्ञापन
alimony Court s decision Said Virat Kohli is brand ambassador of company it is not possible for director to have no income
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अदालत ने निचली अदालत के पत्नी को 30 हजार रुपये प्रति माह गुजारा भत्ता देने के निर्णय को चुनौती देने वाली पति की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने पति के बेरोजगार होने के तर्क को खारिज करते हुए कहा जिस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर विराट कोहली हैं और वह टीम इंडिया के टेस्ट क्रिकेट कप्तान हैं। ऐसे में यह असंभव लगता है कि एक कंपनी जो बड़े नुकसान में चल रही है अपने उत्पाद के विज्ञापन के लिए इस तरह के एक सेलिब्रिटी के खर्च को वहन करने की स्थिति में है।

विज्ञापन


अदालत के समक्ष पति ने यह दावा करते हुए चुनौती दी थी कि उसकी कोई आय नहीं है। वह दान पर जीवित है। उसकी पत्नी इस आधार पर भरण-पोषण की हकदार नहीं है। इसके अलावा वह एक शिक्षित महिला है और अपने स्वयं के व्यवसाय से काफी कमाई करती है।
विज्ञापन


 

पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया

उक्त व्यक्ति की पत्नी ने उस पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। उसने कहा कि वह अलग रह रही है और उसके पास आय का कोई साधन नहीं है। ट्रायल कोर्ट ने उसके पति की आय एक लाख रुपये प्रति माह होने मानते हुए उसे पत्नी को 30 हजार रुपये मासिक रखरखाव का भुगतान करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed