{"_id":"5c2000a9bdec22571f2ed12a","slug":"alcohol-smuggled-under-sacks-of-potatoes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर किया जा रहा था शराब की तस्करी, एक गलती से हो गया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर किया जा रहा था शराब की तस्करी, एक गलती से हो गया खुलासा
Mon, 24 Dec 2018 03:09 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रबूपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रबूपुरा
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Dec 2018 03:09 AM IST
विज्ञापन
शराब तस्करी
अफसरों के लाख दावे के बावजूद हरियाणा से शराब तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही। तस्कर पुलिस व आबकारी अधिकारियों को चकमा देने के लिए नए-नए फार्मुले अपना रहे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार होकर महिंद्रा पिकअप के पलटने से आलू की बोरियों के नीचे शराब तस्करी का खुलासा हुआ है। वहीं, हादसे के बाद आरोपी शराब व वाहन मौके पर छोड़कर भाग गए। हादसे से यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात भी बाधित हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा की तरफ जाने वाली लाइन पर जीरो प्वांइट से 14 किलोमीटर की दूरी पर गांव भाईपुर के समीप एक तेज गति से आ रही महिंद्रा पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
इससे पिकअप में रखी आलू की बोरियां और उसके नीचे छिपाकर रखीं शराब की बोतलें गिर गईं। कई बोतलें फटने से यमुना एक्सप्रेसवे पर शराब भी फैल गई। शराब हरियाणा मार्का थी। पकड़े जाने के डर से तस्कर व चालक भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद कई शराब की बोतलें राहगीर व ग्रामीण लेकर भाग गए।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी सुनील सिंह का कहना है कि गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वाहन नंबर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।