फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   akshay kumar told about his role model

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' ने बताया किससे सीखा जिंदगी का खेल

Mon, 28 Sep 2015 06:31 PM IST
Updated Mon, 28 Sep 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar told about his role model

लाखों युवाओं के लिए रोल मॉडल अभिनेता अक्षय कुमार के रोल मॉडल आजाद हिंद फौज के प्रमुख सुभाष चंद्र बोस हैं। वह सुभाष चंद्र बोस के विचारों से आज भी प्रेरणा लेते हैं।

विज्ञापन


इस बात का खुलासा खुद अभिनेता अक्षय कुमार ने सोमवार को किया। वह चंदू बुधेरा स्थित एसजीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में आए थे।

उन्होंने बताया कि अंग्रेजों के खिलाफ बोस जिस तरह उस जमाने में रणनीति बनाकर काम करते थे, जिस सोच के साथ वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़े, वह मेरे लिए प्रेरणादायक हैं।

विज्ञापन

आज भी पढ़ता हूं उनसे जुड़ी किताबें

akshay kumar told about his role model

अक्षय कुमार ने कहा कि जब भी समय मिलता है, आज भी उनसे जुड़ी किताबें पढ़ता हूं। उन्हीं की तरह रणनीति बनाकर जीवन में आगे बढ़ता रहा हूं और आगे भी उस पर अमल करूंगा।

यूनिवर्सिटी की तरफ से चेयरमैन मनमोहन सिंह चावला ने अक्षय कुमार को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया तथा कुलपति डॉ. टीडी डोगरा ने धन्यवाद किया। विश्वविद्यालय की तरफ से मधुप्रीत कौर, डॉ. दलीप सिंह (उप कुलपति), डॉ. प्रेम सिंह रजिस्ट्रार एवं विभिन्न संकायाध्यक्ष उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed