इकलाख के बेटे दानिश ने खोली आंख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल के आईसीयू में भर्ती दानिश ने रविवार को पहली बार आंख खोली। बड़े भाई सरताज ने के मुताबिक, यह पूछने पर कि भाई ठीक हो, उसने हाथ हिलाकर इशारा किया।
वहीं, डॉक्टरों के मुताबिक दानिश पर वेंटिलेटर का प्रभाव कम कर दिया गया है, लेकिन पूरी तरह से वेंटिलेटर दो से तीन दिन तक हटाना संभव नहीं दिख रहा है।
अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. वरुण भार्गव ने बताया कि दानिश के खून में ऑक्सीजन की मात्रा कम है और कार्बन डाईऑक्साइड की मात्रा ज्यादा। पल्स रेट भी अच्छी नहीं है। जब तक वेंटिलेटर नहीं हट जाता, वह खतरे से बाहर नहीं कहा जा सकता।
आंख खोलना और शरीर की प्रतिक्रिया ज्यादा बढ़ी है
रविवार को वेंटिलेटर हटाने का ट्रायल एक बार फिर किया गया था, लेकिन सफल नहीं हुआ। सोमवार को दानिश का एक और सीटी स्कैन किया जाएगा। पहले हुए सिर के ऑपरेशन में 90 फीसदी रक्त के थक्के निकाले जा चुके हैं।
सीटी स्कैन से देखा जाएगा कि कहीं और थक्के न बन गए हों। आंख खोलना और शरीर की प्रतिक्रिया पहले से ज्यादा बढ़ी है। कहने पर उसने जीभ भी दिखाई। वेंटिलेटर को कम किया जा चुका है, जिसमें सी पाइप मशीन से सपोर्ट दिया जा रहा है। सी पाइप का इस्तेमाल सांस लेने में सपोर्ट के लिए किया जाता है।
एक अन्य मरीज सुभिता ने कहा कि दानिश से मैंने पूछा, बेटा कैसे हो। उसने आंख खोली और हाथ ऊपर उठाकर हिलाया। उसने करवट ले रखी थी और दोनों हाथों को गर्दन के नीचे रख रखा था। पहले से उसकी हालत में सुधार दिखा है।