फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Akbar made his last picture when admitted in ICU

Delhi: अकबर ने अपना आखिरी चित्र ICU में भर्ती होने पर बनाया, त्रिवेणी कला संगम में देखे जा सकते हैं उनके चित्र

Tue, 07 Feb 2023 05:12 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Feb 2023 05:12 AM IST
सार

आधुनिक भारत के चित्रकार पद्म भूषण अकबर पदमसी द्वारा अंतिम दिनों में बनाए गए चित्रों की एक प्रदर्शनी को त्रिवेणी कला संगम में देखा जा सकता है। यहां उनके 19 चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

विज्ञापन
Akbar made his last picture when admitted in ICU
त्रिवेणी कला संगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयोगशीलता और रचनात्मक कल्पनाशीलता से समृद्ध आधुनिक भारत के चित्रकार पद्म भूषण अकबर पदमसी द्वारा अंतिम दिनों में बनाए गए चित्रों की एक प्रदर्शनी को त्रिवेणी कला संगम में देखा जा सकता है। यहां उनके 19 चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके अलावा दो ऐसे चित्र भी लगाए गए हैं, जिन्हें उन्होंने अपने जीवन के आखिरी दिनों में आईसीयू में भर्ती होने के दौरान बनाए थे।

विज्ञापन


अकबर पदमसी द्वारा इनमें से अधिकतर चित्र 2013 से 2017 के बीच बनाए गए हैं l इस प्रदर्शनी को 18 फरवरी तक सुबह 11 बजे से रात 8 बजे के बीच देखा जा सकता है। 1928 में जन्मे अकबर पदमसी जेजे स्कूल ऑफ आर्ट मुंबई के छात्र रहे। इस दौरान उन्होंने भारतीय कला परिदृश्य मेें प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट्स ग्रुप बनाया था।
विज्ञापन


जहांगीर आर्ट गैलरी में उनका पहला एकल शो लगाया गया था। 1960 में उनका दूसरा शो लगाया गया था, जिसे अब उनके ग्रे पीरियड के रूप में जाना जाता है। उनके काम ने उन्हें देश के श्रेष्ठ कलाकारों में स्थापित किया। 6 जनवरी 2020 निधन के क्षण तक वह लगातार सीमाओं को लांघते हुए काम करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed