फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Akali Dal started preparations for celebrating the martyrdom centenary

Delhi NCR News: अकाली दल ने शहीदी शताब्दी समारोह मनाने की तैयारी की शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई ने गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पर्व के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से दिल्ली में एक बड़े कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा की है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आम चुनाव और अन्य पंथक मुद्दों पर चर्चा के लिए शिरोमणि अकाली दल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक में इस पर चर्चा की गई। अकाली दल की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना और दिल्ली कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने पार्टी नेताओं को मौजूदा पंथक स्थिति और शहीदी शताब्दी को समर्पित चल रही बैठकों से अवगत कराया और उन्हें पूरी ताकत से वोट बनाने के निर्देश दिए। 13 वर्षों से लंबित बाला साहिब अस्पताल के निर्माण पर बोलते हुए सरना ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल रोकने वालों ने चुपचाप उनके तीन गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूलों को एक निजी संस्था को दे दिया है लेकिन यह नहीं बताया जा रहा है कि क्या उन्होंने इन तीनों स्कूलों में दिल्ली कमेटी के सुरक्षित अधिकारों को जनरल हाउस या दिल्ली कमेटी की कार्यकारिणी से खारिज करने की अनुमति ली है? संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed