फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ajit Chandila is innocent, the BCCI decided wrong.

'अजीत चंदीला निर्दोष, BCCI ने किया कोर्ट का अपमान'

Tue, 19 Jan 2016 11:31 AM IST
पूजा शर्मा / अमर उजाला, फरीदाबाद
पूजा शर्मा / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 19 Jan 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
Ajit Chandila is innocent, the BCCI decided wrong.

क्रिकेटर अजीत चंदीला पर आजीवन प्रतिबंधन लगाने से अजीत के परिवारीजन गुस्से में हैं। अजीत के भाई वीरपाल चंदीला का कहना है कि अजीत निर्दोष है और बीसीसीआई ने न्यायपालिका का अपमान किया है।

विज्ञापन


जब न्यायपालिका ने दिल्ली पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट पर अजीत को बरी कर दिया, तो बीसीसीआई ने न्यायपालिका के फैसले के खिलाफ निर्णय कैसे लिया। वीरपाल ने कहा कि परिवार को विश्वास था कि न्यायपालिका से बरी होने के बाद बीसीसीआई भी अजीत के पक्ष में फैसला लेगी। बीसीसीआई को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए और अजीत को खेलने का मौका देना चाहिए।

विज्ञापन


वह इस निर्णय के खिलाफ मुख्यमंत्री, राज्यपाल और प्रधानमंत्री तक गुहार लगाएंगे। उन्होंने बताया कि अजीत बीसीसीआई के निर्णय से बहुत निराश है। अजीत को पूरा विश्वास था कि बीसीसीआई उसके पक्ष में फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी विश्वास के साथ उसने फिर से क्रिकेट का अभ्यास शुरू किया था। 2013 से परिवार के हर सदस्य की आंखें बीसीसीआई के फैसले पर टिकी हुई थीं। बीसीसीआई ने परिजनों की उम्मीद तोड़ दी है। अजीत निर्दोष है। बीसीसीआई को उसे खेलने का मौका देना चाहिए।

बीसीसीआई ने लगाया प्रतिबंध

Ajit Chandila is innocent, the BCCI decided wrong.

बता दें कि अजीत चंदीला सेक्टर-9 निवासी है। फरीदाबाद के इस क्रिकेटर को 2013 में आईपीएल मैचों में स्पॉट फिक्सिंग करने के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के श्रीसंत और अंकित चव्हाण के साथ गिरफ्तार किया गया था।

श्रीसंत और अंकित चव्हाण पर पहले ही आजीवन प्रतिबंध लगा रखा है। अजीत चंदीला पर आजीवन प्रतिबंध का निर्णय बीसीसीआई ने सोमवार को सुनाया है।

सरकारी स्कूल से रखा था क्रिकेट में कदम

अजीत फरीदाबाद के स्टार क्रिकेटर रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट खेलना सरकारी स्कूल बढौली से शुरू किया था। अजीत को क्रिकेट में आगे निकालने में उनके भाई वीरपाल चंदीला और सुभाष की अहम भूमिका रही।

उन्होंने सन 2000 में अजीत को शहर की विजय यादव अकादमी से कोचिंग दिलवाईं। यहां से अजीत चंदीला ने क्रिकेट की ऊचाईयां को छूना शुरू किया।

उन्होंने 2012 में हरियाणा रणजी खेली। वहां पर बेहतर प्रदर्शन के चलते ही उन्हें 2013 आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम से खेलना का मौका मिला। जिसमें उन्होंने एक मैच में हैट्रिक भी लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed