फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ajay maken confirms that arvinder singh lovely rejoins congress after 9 months of joining bjp

कांग्रेस वापसी पर बोले लवली- 'मेरे लिए कोई खुशी का निर्णय नहीं था, BJP में मैं मिसफिट था'

Sat, 17 Feb 2018 12:55 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Feb 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
ajay maken confirms that arvinder singh lovely rejoins congress after 9 months of joining bjp
अरविंदर सिंह लवली ने दोबारा ज्वाइन की कांग्रेस - फोटो : ani

नौ महीने पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले अरविंदर सिंह लवली ने शनिवार को दोबारा कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। लवली ने ठीक एमसीडी चुनाव से पहले नाराजगी की वजह से बीजेपी ज्वाइन कर ली थी।

विज्ञापन


लवली ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में अपने दिल की बात बताई और कहा कि भाजपा में जाने का निर्णय लेना मेरे लिए कोई खुशी का निर्णय नहीं था। पीड़ा में लिया हुआ डिसिजन था वो। वैचारिक रूप से मैं वहां मिसफिट था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन




अरविंदर सिंह लवली के दोबारा कांग्रेस में शामिल होने की बात पर मुहर लगाते हुए खुद कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष अजय माकन ने जानकारी दी है कि लवली ने दोबारा कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।




कहा जा रहा है कि लवली की वापसी के पीछे राहुल गांधी का हाथ है। सूत्रों का कहना है कि लवली और राहुल गांधी की एक मीटिंग हुई थी और उन्हीं के समझाने पर लवली ने कांग्रेस में शामिल होने का कदम उठाया है।

कट्टर कांग्रेसी हैं लवली

ajay maken confirms that arvinder singh lovely rejoins congress after 9 months of joining bjp
arvinder singh lovely

दरअसल 2017 में एमसीडी चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे को लेकर जिस तरह कई कांग्रेसी नेताओं की कोई राय नहीं ली गई, उन्हें अलग रखा गया। इससे लवली अजय माकन से नाराज थे और उन्होंने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था।

मालूम हो कि लवली ने 4 अप्रैल 2017 को कांग्रेस नेतृत्व से नाराज होकर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। लवली शीला दीक्षित सरकार में शिक्षा मंत्री के साथ ही दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।  लवली कट्टर कांग्रेसी माने जाते हैं और उनका बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ी शिकस्त माना गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed