फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air India Express flight takeoff cancelled due to technical snag

Delhi NCR News: तकनीकी खराबी आने से एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान का टेकऑफ रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली से मुंबई के लिए थी उड़ान, विमान में 160 यात्री सवार थे
विज्ञापन

नई दिल्ली। नई दिल्ली से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आइएक्स 1163 में तकनीकी खराबी आने से विमान के टेकऑफ को रद्द करना पड़ा। विमान में सवार 160 यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कॉकपिट क्रू ने यह निर्णय लिया। बाद में यात्रियों को दूसरे विमान से मुंबई भेजा गया।

उड़ान भरने से पहले पायलटों ने देखा कि कॉकपिट में उपकरणों की स्क्रीन में खराबी है। स्क्रीन टेकऑफ के दौरान विभिन्न तरह की गति दर्शाती है। खराबी पाए जाने पर पायलटों ने आईजीआई एयरपोर्ट के व्यस्त रनवे से टेकऑफ रोक दिया। एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि हमारे चालक दल ने मामूली तकनीकी समस्या के कारण टेकऑफ रद्द करने का निर्णय लिया जो हमारी मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुरूप था। टेकऑफ रद्द करने के बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया। उन्हें टर्मिनल पर लाने के बाद एयरलाइन ने वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की। विमान देर रात तीन घंटे की देरी से 12:29 बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने देरी के लिए खेद व्यक्त किया है। इससे पहले मंगलवार को भी दिल्ली से कोलकाता जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या 2403 में तकनीकी खराबी आ गई थी। तब विमान को रनवे पर अचानक रोकना पड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed