फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS and Mohna ban for sterilization operations.

AIIMS और मोहना में नसबंदी ऑपरेशनों पर लगी रोक

Fri, 05 Dec 2014 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 05 Dec 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
AIIMS and Mohna ban for sterilization operations.

महिला की मौत के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने गांव मोहना गांव और यहां की एम्स शाखा में किसी भी परिवार नियोजन ऑपरेशन और शिविर पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि मामले के उजागर होने और मुख्यालय की कार्रवाई के दबाव के चलते यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


अभी तक प्रत्येक क्षेत्र और गांव के संबंधित स्वास्थ्य केंद्र में माह में दो बार परिवार नियोजन शिविर लगाए जाते हैं। वहीं एम्स शाखा में इस तरह के ऑपरेशन किए जाते हैं। गांव मोहना में हुए हादसे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मोहना स्वाथ्स्य केंद्र और एम्स को ऐसे ऑपरेशन न करने को कहा है। विभाग ने निर्देश जारी किया है कि ऐसे मरीजों को ऑपरेशन के लिए बीके अस्पताल रेफर किया जाएगा। वहां सीनियर स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशयन और सर्जन मरीज या महिला की पूरी जांच करेंगे। जांच में स्वस्थ पाए जाने के बाद ही ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 28 नवंबर को गांव मोहना निवासी राजबाला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई थी। विसरा रोहतक पीजीआई भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट दिसंबर माह के अंत तक आएगी। सिविल सर्जन डॉ. गुलशन अरोड़ा ने बताया कि कुछ समय के प्रतिबंध लगाया गया है। कुछ सावधानी कारणों को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया है। केंद्र और अस्पताल के डॉक्टरों के साथ जल्द ही एक बैठक होग। इसके बाद प्रतिबंध को समाप्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed