{"_id":"69fddaf517bff006710049a6","slug":"aiims-to-confer-lifetime-achievement-award-on-renowned-neurosurgeon-dr-vs-mehta-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135441-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एम्स देगा प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. वीएस मेहता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एम्स देगा प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. वीएस मेहता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
विज्ञापन
-12 मई को भारत मंडपम में आयोजित होने जा रहे एम्स के 51वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान दिया जाएगा सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली अपने पूर्व विभागाध्यक्ष और देश के प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन प्रोफेसर डॉ. वीएस मेहता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देने जा रहा है। यह सम्मान उन्हें 12 मई को भारत मंडपम में आयोजित होने जा रहे एम्स के 51वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान दिया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे। एम्स के रजिस्ट्रार प्रो. गिरिजा प्रसाद रथ ने डॉ. मेहता को इस सम्मान की आधिकारिक सूचना भेज दी है।
डॉ. वीएस मेहता को देश के बेहतरीन न्यूरोसर्जनों में गिना जाता है। उन्होंने एम्स में न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख और न्यूरोसाइंसेज सेंटर के चीफ के रूप में लंबे समय तक काम किया। उन्होंने हजारों डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया और देश में आधुनिक ब्रेन सर्जरी को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिलहाल वे गुरुग्राम के पारस अस्पताल में न्यूरोसाइंसेज के चेयरमैन एमेरिटस हैं। डॉ. मेहता को पहले पद्मश्री सम्मान भी मिल चुका है।