फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aiims gives february 2020 date to a brain tumor patient

एक माह से एम्स के चक्कर लगा रही ब्रेन ट्यूमर की मरीज, अब मिली 20 फरवरी-2020 की तारीख

Sat, 21 Jan 2017 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jan 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
aiims gives february 2020 date to a brain tumor patient
रामरति देवी - फोटो : अमर उजाला

बड़ी उम्मीद और हिम्मत के बाद जान-पहचान के लोगों से पैसे लेकर इलाज के लिए एम्स आए थे और एक माह से अधिक समय तक इलाज के लिए एम्स में भटकते रहे। जांच-पड़ताल के बाद बीमारी की पहचान कर ली गई और सर्जरी कराने की सलाह दी गई। लेकिन सर्जरी के लिए तीन साल बाद आने के लिए कहा है।

विज्ञापन


यह कहना है मरीज रामरति देवी (65) के बेटे गुलाब ठाकुर का कहना है कि खेती-बारी करके घर का खर्चा चलता है मां का इलाज कराने दिल्ली आए थे लेकिन अब लगता नहीं कि मां की बीमारी ठीक हो पाएगी।
विज्ञापन


मां दर्द से परेशान है और उसे उठने-बैठने में भी दिक्कत है, लेकिन निजी अस्पताल में इलाज कराने में सक्षम नहीं हूं इसलिए वापस अपने घर बिहार लौटने को मजबूर हूं। मां यदि बच गई तो सर्जरी के लिए दी तारीख 20 फरवरी-2020 में दिल्ली आने की कोशिश करुंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मां बची रही तो 2020 में फिर लेकर आऊंगा'

aiims gives february 2020 date to a brain tumor patient
रामरत‌ि देवी - फोटो : अमर उजाला

रामरति देवी को इलाज के लिए एक माह पहले एम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग लाया गया था। चिकित्सीय जांच-पड़ताल के बाद चिकित्सकों ने ब्रेन में ट्यूमर होने की बात कही और सर्जरी की सलाह दी।

सर्जरी के पहले चार यूनिट ब्लड और करीब 32 हजार रुपये जमा कराने के लिए कहा। इसके लिए परिजन तैयार थे लेकिन सर्जरी की तारीख 20 फरवरी-2020 दे दी गई।

इलाज करने वाले चिकित्सक न्यूरोसर्जन डॉ.दीपक अग्रवाल ने कहा कि मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा है कि न चाहते हुए भी मरीजों को लंबी तारीख देनी पड़ती है। यदि मरीज की हालत बेहद गंभीर होती है तो इतनी लंबी तारीख नहीं दी जाती है।

उधर, एम्स प्रवक्ता डॉ.अमित गुप्ता का कहना है कि एम्स में मरीजों की इतनी भीड़ होती है कि सबको समय पर इलाज मिल पाना मुश्किल हो जाता है। भरसक प्रयास किया जाता है कि मरीजों को बिना इलाज के न लौटाया जाए। ऐसे मामलों में बीमारी की गंभीरता के आधार पर सर्जरी के लिए तारीख दी जाती है।

पहले भी दी गई है इतनी लंबी तारीख

aiims gives february 2020 date to a brain tumor patient
एम्स

इससे पहले भी मरीजों को न्यूरोसर्जरी विभाग में सर्जरी के लिए लंबी तारीख दी जाती रही है। कुछ वर्ष पूर्व एम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग में सर्जरी के लिए करीब सात वर्ष की तारीख दी गई थी, पहले की तुलना में सुधार तो हुआ है लेकिन यह सुधार नाकाफी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि देश के बाकी राज्यों में शुरु किए गए एम्स में यदि इलाज मिलना शुरु हो जाता और दूसरे सरकारी अस्पताल में यदि व्यवस्था को मजबूत किया जाता तो मरीजों को इतनी लंबी तारीख नहीं मिलती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed