{"_id":"6350c23a14ebb3750c29d96c","slug":"aiims-director-ordered-to-give-special-facilities-to-patients-sent-by-mp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एम्स ने सांसदों द्वारा भेजे जाने वाले मरीजों को विशेष सुविधा देने का दिया आदेश, डॉक्टर एसोसिएशन नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एम्स ने सांसदों द्वारा भेजे जाने वाले मरीजों को विशेष सुविधा देने का दिया आदेश, डॉक्टर एसोसिएशन नाराज
Thu, 20 Oct 2022 09:48 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 20 Oct 2022 09:48 PM IST
सार
एम्स के नए निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने आदेश में कहा है कि जिन मरीजों को सांसदों द्वारा अपेक्षित परामर्श या उपचार के लिए एम्स भेजा जाता है, उन्हें उचित सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स ने सांसदों द्वारा भेजे जाने वाले मरीजों को अलग सुविधा देने का आदेश दिया है। इस आदेश के खिलाफ डॉक्टर एसोसिएशन के लोग आ गए हैं।
विज्ञापन
इस आदेश के संबंध में एम्स के नए निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास की एक चिट्ठी सामने आई है। एम्स निदेशक ने इस चिट्ठी में कहा है कि जिन मरीजों को सांसदों द्वारा अपेक्षित परामर्श या उपचार के लिए एम्स भेजा जाता है, उन्हें उचित सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने एम्स के सहायक निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक और सभी विभागों के प्रमुखों को ये चिट्ठी भेजी है।
विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर एम्स दिल्ली द्वारा जारी पत्र को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन