फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS Delhi Director Guleria warns to be allert for six to eight more weeks amid festive season

कोरोना अलर्ट: एम्स निदेशक डॉ. गुलेरिया ने किया आगाह, बोले- छह से आठ सप्ताह सावधानी बरतें लोग

Fri, 01 Oct 2021 05:53 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 01 Oct 2021 05:53 PM IST
सार

एम्स दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने अक्तूबर में फेस्टिवल सीजन को देखते हुए लोगों से अगले छह से आठ सप्ताह तक सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तब हमें कोरोना के कुल मामलों में कमी दिखेगी।

विज्ञापन
AIIMS Delhi Director Guleria warns to be allert for six to eight more weeks amid festive season
दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया - फोटो : ANI

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने अक्तूबर में फेस्टिवल सीजन को देखते हुए लोगों से अगले छह से आठ सप्ताह तक सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तब हमें कोरोना के कुल मामलों में कमी दिखेगी। उन्होंने कहा कि हमें तब तक सावधानी और सतर्कता कायम रखनी होगी।

विज्ञापन


कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ से जल्द मान्यता मिलने की जताई उम्मीद
इसके अलावा उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन कोवैक्सीन से संबंधित सभी आंकड़े और शोध विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) में भेज दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई की इस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मान्यता जल्द मिल जाएगी। डॉ. गुलेरिया ने बताया, हमें उम्मीद है कि अब जब सभी आंकड़े और शोध दिए जा चुके हैं तो अब यह काम जल्द होगा।
विज्ञापन


विदेश यात्रा हो जाएगी आसान
उन्होंने कहा, इससे यात्रा आसान हो जाएगी। इससे लोग, खासकर दोनों डोज ले चुके लोग विदेश जा सकेंगे। हमने महामारी के दौर से निकलना शुरू कर दिया है तो यह मंजूरी बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है, जिससे किसी को कहीं क्वारंटाइन या आइसोलेट ना होना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईयू ने नहीं दी भारत के लिए वीजा प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की कोविशील्ड को हालांकि कुछ यूरोपीय देशों ने मान्यता दे दी है, फिर भी ईयू डिजिटल कोविड सर्टीफिकेट (ईयूडीसीसी) लाने वाले यूरोपीय संघ (ईयू) ने भारत के लिए वीजा प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति नहीं दी है।


स्वास्थ्य मंत्री ने भी डब्ल्यूएचओ के मुख्य वैज्ञानिक से की थी मुलाकात
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुक मांडविया ने कोवैक्सीन को मंजूरी के लिए डब्ल्यूएचओ के मुख्य वैज्ञानिक से मुलाकात की थी। डब्ल्यूएचओ अब तक पीफाइजर-बायोएनटैक, अमेरिका की प्रमुख फार्मा कंपनियों जॉन्सन एंड जॉन्सन, मॉडर्ना, चीन की सिनोफार्म और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोरोना रोधी वैक्सीन के इमरजेंसी यूज की अनुमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed