{"_id":"687a464d53d1e7f653003182","slug":"aiims-delhi-begins-mock-drills-across-all-campuses-after-fire-incidents-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIIMS Delhi: आगजनी की घटनाओं के बाद एम्स ने सभी परिसरों में शुरू की मॉक ड्रिल, दिसंबर तक के लिए बनाया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AIIMS Delhi: आगजनी की घटनाओं के बाद एम्स ने सभी परिसरों में शुरू की मॉक ड्रिल, दिसंबर तक के लिए बनाया प्लान
Fri, 18 Jul 2025 06:36 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 18 Jul 2025 06:36 PM IST
सार
दिल्ली में आगजनी की घटनाओं के बाद एम्स सभी परिसरों में मॉक ड्रिल के जरिए स्टाफ को आग से बचाव की ट्रेनिंग दे रहा है। यह प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू होकर 29 दिसंबर तक विभिन्न केंद्रों में चलेगी।
विज्ञापन
Delhi AIIMS
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हुई आगजनी की घटना और उनमें हुई मौत को देखते हुए एम्स अपने सभी परिसरों को सुरक्षित बना रहा है। सभी परिसरों में मॉक ड्रिल कर स्टाफ को आग से बचने की ट्रेनिंग दे रहा है। यह प्रक्रिया दिसंबर तक चलेगी। एम्स के उपमुख्य सुरक्षा अधिकारी के तरफ से जारी आदेश के तहत एम्स ट्रामा सेंटर से मॉडल की प्रक्रिया शुरू हुई है, जो बल्लभगढ़ स्थित एम्स के केंद्र पर खत्म होगी।
विज्ञापन
आदेश के तहत इस मॉक ड्रिल में सभी आग के उपकरण, इनके इस्तेमाल, फायर अलार्म की जांच, लोगों तक सूचना पहुंचाने की जगह, आग की घटना से लोगों को बाहर निकलना, बचाव के तरीके, आग से बचने के उपकरण का इस्तेमाल, कोड रेड की जानकारी देना शामिल है। इसके अलावा दिल्ली दमकल सेवा के माध्यम से स्टाफ को विशेष जानकारी भी दी जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि यदि आग की घटना में फंस जाते हैं तो इसे कैसे बाहर निकाल सकते हैं। मॉक ड्रिल के दौरान परिसर में आग जैसी घटनाएं तैयार कर उससे बचने के तरीके भी बताए जाएंगे।
विज्ञापन
आदेश के तहत 21 जुलाई को एम्स के आईआरसीएच सेंटर में मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा। इसके बाद पांच अगस्त को मुख्य अस्पताल में, 20 अगस्त को प्राइवेट वार्ड 2 में, 29 अगस्त को राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र में, 4 सितंबर को सर्जिकल ब्लॉक में, 15 सितंबर को मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक में, 25 सितंबर को सीएन टावर में, 3 अक्टूबर को सीडीईआर में, 13 अक्टूबर को बीएनपीएस ब्लॉक में, 29 अक्टूबर को न्यू प्राइवेट वार्ड तीन में, तीन नवंबर को एनसीए में, 14 नवंबर को कन्वर्जन ब्लॉक में, 18 नवंबर को नई राजकुमारी ओपीडी में, 28 नवंबर को एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में, 4 दिसंबर को एनडीडीटीसी गाजियाबाद में, 17 दिसंबर को एनसीआई झज्जर में और 29 दिसंबर को सी आर एच एस पी बल्लभगढ़ में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन