{"_id":"5ac6089e4f1c1bbc618b5a5d","slug":"aiims-awarded-country-s-best-medical-institution-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स को देश के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सीय संस्थान का खिताब, सफदरजंग अस्पताल 13वें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स को देश के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सीय संस्थान का खिताब, सफदरजंग अस्पताल 13वें स्थान पर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
aiims delhi
एम्स को देश के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सीय संस्थान का खिताब मिला है। पहली बार शैक्षिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों के साथ नेशनल इंस्टीट्यूशन रैकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) ने चिकित्सीय संस्थानों की भी रैंकिंग जारी की है।
विज्ञापन
मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से यह सम्मान लेने के बाद एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि यह खिताब उन हजारों डॉक्टर व कर्मचारियों की मेहनत का फल है, जो रात-दिन मेहनत करके मरीजों न सिर्फ सेवा करते हैं, बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र में शोध और सामाजिक कार्याें की बदौलत महत्वपूर्ण योगदान करते हैं।
विज्ञापन
देश में दूसरे स्थान पर चंडीगढ़ पीजीआई, तीसरे पर वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, चौथे पर मणिपाल स्थित कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज और 5वें स्थान पर लखनऊ का केजीएमयू रहा। शीर्ष 10 चिकित्सीय संस्थानों में दिल्ली के आईएलबीएस को 8वें स्थान पर रखा गया है। जामिया हमदर्द को 11वें स्थान पर जगह मिल सकी है। केंद्र सरकार के सफदरजंग अस्पताल को 13वां स्थान मिला है।
विज्ञापन