फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   agusta westland deal issue silence before sp tyagi residence in gurgaon

पूर्व वायु सेना प्रमुख के घर जाने वाली गली के गेट पर ही पूछा जा रहा, क्या मीडिया से हो?

Thu, 05 May 2016 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 05 May 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
agusta westland deal issue silence before sp tyagi residence in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला

अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील में कथित घूसखोरी के आरोपों में घिरे वायु सेना के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी ने अपना आशियाना साइबर सिटी गुड़गांव में बना रखा है। वह परिवार के साथ यहां के सेक्टर 23ए की कोठी नंबर 4500 में रहते हैं।

विज्ञापन


सीबीआई द्वारा इस मामले में त्यागी से पूछताछ के लिए उनकी कोठी पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया कर्मियों का आना जाना जारी है। बुधवार को अमर उजाला ने उनके घर के आसपास का जायजा लिया। पेश है संवाददाता जितेंद्र राठी और फोटो जर्नलिस्ट दिनेश कुमार की एक रिपोर्ट।
विज्ञापन

 
गेट पर ही पूछा जा रहा है क्या मीडिया से हो
सेक्टर-23ए के मुख्य रोड से घूमते ही पहली गली में अंतिम मकान एसपी त्यागी का है। जब से उन पर और देश के प्रमुख राजनैतिक घराने गांधी परिवार पर हेलीकॉप्टर डील को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं तब से यहां का माहौल बदला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गली के गेट पर नीली वर्दीधारी गार्ड तैनात है, जिसने देखते ही गाड़ी को अंदर लाने से मना कर दिया। गाड़ी सड़क किनारे खड़ी करके उसके पास पहुंचे तो उसने कहा कि मीडिया वाले तो नहीं हो। ना में सिर हिलाते हुए हम सेक्टर के अंदर की इस रोड पर आगे बढ़े। उल्टे हाथ पर आखिरी कोठी एसपी त्यागी की मिली। उसके बाहर एक कार खड़ी हुई थी। आसपास सन्नाटा था।

प्राइवेट मकान है, इसकी घंटी क्यों बजाते हो

agusta westland deal issue silence before sp tyagi residence in gurgaon
त्यागी से मिलने के लिए घर के बाहर लगी घंटी को बजाया तो एक महिला गेट पर पहुंची। परिचय देने के साथ ही त्यागी से मुलाकात कराने की बात कही तो उन्होंने सिर्फ एक शब्द सॉरी बोला और आगे निकल गईं। फिर  बोली कि ये प्राइवेट मकान है, इसकी घंटी क्यों बजाते हो।

इसके बाद महिला घर के अंदर प्रवेश कर गई। मकान के बाहर पूरी सड़क वीरान पड़ी थी। इसी गली में एक बच्चा मिला। उसने पूछा आप लोग मीडिया से हो, हमने कहा हां। तो उसने बताया कि दो दिन पहले भी यहां काफी कैमरे वाले आए थे। मकान से निकलते ही त्यागी को उन्होंने घेर लिया था, लेकिन त्यागी कार में बैठकर बिना बोले निकल गए थे।
 
मीडिया वाले आते हैं लेकिन बात नहीं कर रहे हैं साहब
जब हम वापस निकले तो बनारस के रहने वाले गली के मुख्य गार्ड दीनदयाल के पास पहुंचे। हमने उनसे पूछा कि क्या त्यागी घर पर नहीं हैं तो उन्होंने कहा कि वह सुबह ही घर से बाहर चले गए थे। घर पर केवल उनकी पत्नी हैं। गार्ड ने बताया कि कोई मामला चल रहा है। काफी मीडिया वाले यहां आते रहते हैं, बात करने के लिए लेकिन साहब बात नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed